Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

त्रिस्तरीय पंचायत व नगरीय निकाय चुनाव को लेकर दुर्ग जिला भाजपा ने किया मंथन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

आगामी त्रिस्तरीय पंचायत व नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में मंथन बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में ग्रामीण विकास व पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, पूर्व विधायक सावलाराम डहरे, निवर्तमान जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, उषा टावरी, उपाध्यक्ष राजेंद्र पाध्ये, दिलीप साहू सहित पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में पार्टी के दिशा-निर्देशों पर चर्चा करते हुए नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की रणनीति तय की गई।

जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्याशी चयन प्रक्रिया पार्टी की प्राथमिकता है। योग्य और जीतने वाले प्रत्याशियों का चयन समयबद्ध तरीके से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 15 या 16 जनवरी को सभी मंडलों में बैठक आयोजित कर कार्यकर्ताओं से प्रत्याशी चयन को लेकर राय ली जाएगी। प्रत्याशी चयन करते समय भावनाओं में बहने के बजाय पार्टी हित में निर्णय लेने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत संबंधों से ऊपर उठकर पार्टी को मजबूत करने वाले नामों को ही आगे लाया जाए।

जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव कार्यकर्ताओं का चुनाव है। उन्होंने कहा कि पार्टी जो भी प्रत्याशी तय करेगी, कार्यकर्ताओं को उसकी जीत सुनिश्चित करनी होगी। सभी कार्यकर्ताओं को अभी से पूरी ऊर्जा के साथ चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया गया।

निवर्तमान जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी की जीत की जिम्मेदारी हर कार्यकर्ता की होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक वार्ड अथवा क्षेत्र से सिर्फ एक ही व्यक्ति भाजपा का अधिकृत प्रत्याशी होगा। निर्दलीय चुनाव लड़ने वालों के लिए पार्टी में कोई स्थान नहीं होगा और उनके लिए भविष्य के रास्ते बंद हो जाएंगे।

बैठक का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र पाध्ये ने किया।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष विनायक नातू, अलका बाघमार, मंत्री रोहित साहू, बोधन यादव, आशीष निमजे, मनोज मिश्रा, दीपक चोपड़ा, कोषाध्यक्ष विनोद अरोड़ा, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, प्रवक्ता दिनेश देवांगन, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सह मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड़, सोशल मीडिया संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, सह सोशल मीडिया संयोजक नारायण दत्त तिवारी, आईटी सेल संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, विनय महोबिया, मंडल भाजपा अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा, हरीश चौहान, कमलेश फेकर, मनमोहन शर्मा, कौशल साहू, हेमंत सिंह, शीतला ठाकुर, लिकेश्वर देशमुख, राजू जंघेल, अनुपम साहू, रानी बंछौर, कमलेश चंद्राकर, कमलेश साहू, ज्योति प्रकाश साहू, धर्मेंद्र सिंह, लोकेंद्र ब्रह्मभट्ट, कृष्णा पटेल, मदन वाढई, विजय ताम्रकार, डॉ. सुनील साहू, सुनील अग्रवाल, रोहित राजपूत, फते लाल वर्मा, गिरीश साहू, जितेंद्र यादव, आसिफ अली, रीता मेश्राम, किशोर चंद्राकर, खिलावन वर्मा, विपिन बोहरा, अजय तिवारी, संतोष सोनी, बानी सोनी, चैनसुख भट्टड़, दिव्या कलिहारी, साजन जोसेफ, जीत हेमचंद यादव, धर्मेंद्र यादव, अबीर गोयल, दिलीप देशमुख, गायत्री वर्मा, जय श्री राजपूत, शारदा गुप्ता, पदमा देवांगन, मंजू पांडे, श्वेता ताम्रकार, लीला देवांगन, कुमारी साहू, विद्या नामदेव, नवीन यादव, बसंत चौहान, अनूप यादव, प्रमोद बाघ, राजेश सिंह राजपूत, नवीन चंदेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


[pdf_embed url=”https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2025/01/10-jan-2025-se-16-jan-2025-varsh-20-omdarpna-11.pdf”]

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow