Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

नौकरी न मिलने से हताश युवक ने बेबीलॉन टावर से कूदकर दी जान, पत्नी से हुई थी आखिरी बात

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

रायपुर। तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित बेबीलॉन टावर में बुधवार को दर्दनाक घटना सामने आई, जब विजय बसोने, जो मध्य प्रदेश के बालाघाट का रहने वाला था, ने सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि कूदने से ठीक पहले विजय की पत्नी से फोन पर आखिरी बार बातचीत हुई थी।

नौकरी की तलाश में आया था, निराश होकर उठाया कदम

मिली जानकारी के अनुसार, विजय बसोने रायपुर के पंडरी इलाके में किराए के मकान में अपने पिता, पत्नी और डेढ़ साल की बेटी के साथ रहता था। वह कचना स्थित एक होटल में अकाउंटेंट का काम करता था, लेकिन कम सैलरी के कारण नया रोजगार ढूंढ रहा था। इसी सिलसिले में वह बेबीलॉन टावर गया था, लेकिन वहां नौकरी न मिलने से हताश होकर उसने जान दे दी।

CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें विजय सातवीं मंजिल से कूदते हुए नजर आ रहा है। टावर से गिरते ही जोरदार धड़ाम की आवाज आई। बताया जा रहा है कि वह पैरों के बल गिरा, जिससे रीढ़ और पैरों की हड्डियां बुरी तरह टूट गईं। सिर जमीन से टकराने से ज्यादा खून नहीं बहा, लेकिन गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मौत से पहले पत्नी से हुई आखिरी बातचीत

बुधवार सुबह विजय ने तबीयत खराब होने की बात कहकर घर में नाश्ता नहीं किया और अस्पताल जाने की बात कहकर निकला। लेकिन वह बेबीलॉन टावर पहुंचा, जहां काफी देर तक इधर-उधर घूमता रहा और कई ऑफिसों में नौकरी के लिए संपर्क किया, पर कोई सफलता नहीं मिली।

कूदने से पहले विजय को पत्नी का फोन आया, जिसमें उसने पूछा कि वह अस्पताल पहुंचा या नहीं। विजय ने कहा कि वह घर आकर बात करेगा और इसके बाद फोन काट दिया

कर्ज और पारिवारिक परेशानी थी कारण!

बताया जा रहा है कि विजय की पत्नी टेलरिंग का काम करती हैं और उसे किडनी की बीमारी थी, जिसके इलाज में काफी खर्च हो रहा था। विजय कर्ज में डूबा हुआ था और आर्थिक तंगी के कारण मानसिक तनाव झेल रहा था।

पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा शव

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सिविल लाइन CSP अजय कुमार ने बताया कि विजय की पहचान जेब में मिले आईडी कार्ड और मोबाइल से हुई। फिलहाल मौत के पीछे की असली वजहों की जांच की जा रही है। शव का गुरुवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

news paper editing
previous arrow
next arrow