दुर्ग.
ब्राह्मण सामाजिक संगठन समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ की दुर्ग मातृशक्ति परिषद् ईकाई की पहली बैठक आज बोरसी स्थित गैलेक्सी हाइट्स में श्रीमती अनुसुईया झा के निवास पर आयोजित की गई।
बैठक में युवा परिषद् के सचिव एवं संगठन के दुर्ग संभाग प्रभारी पं. श्रीकांत तिवारी और मातृशक्ति परिषद् की प्रदेश संगठन विस्तार प्रमुख श्रीमती अनुसुईया झा ने कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी जिलों में संगठन विस्तार अभियान जारी है, और इसी अभियान के तहत मातृशक्ति परिषद् ईकाई का गठन किया गया है।
बैठक में उपस्थित सेवानिवृत्त प्राचार्य श्रीमती उषा रानी अशोक कुमार शुक्ला जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज एवं सनातन धर्म की सेवा में सक्रिय सहभागिता जीवन को सार्थक बनाती है। उन्होंने यह भी कहा कि सेवा कार्यों में बाधा उत्पन्न करना अमानवीय गुण है।
संगठन के प्रदेश संयोजक पं. रामानुज तिवारी ने बैठक में उपस्थित सभी सहयोगियों को आगामी 30 मार्च नूतन संवत्सर आरंभ पर “घर-मंदिर बंदनवार सजायेंगे, हिन्दू नववर्ष नूतन संवत्सर मनायेंगे” अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने इस अभियान के जरिए शास्त्रों की परंपराओं को निभाने की बात की।
इस बैठक में श्रीमती कालिंदी उपाध्याय, श्रीमती अनिता टी.के. कुमार, श्रीमती प्रीति तिवारी, डॉ. भावेश शुक्ला “पराशर” सहित दुर्ग जिले के अन्य सक्रिय संगठन सहयोगी उपस्थित थे।









