Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

राजपूत समाज की महिला मंडल ने मनाया होली मिलन, महापौर और महिला पार्षदों को किया सम्मानित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)

 राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ रहटादह पंजीयन क्रमांक 1282 उपसमिति दुर्ग उत्तर द्वारा आयोजित होली मिलन और महिला सम्मान कार्यक्रम में दुर्ग महापौर श्रीमती अलका बाघमार, महिला पार्षदों सहित समाज की महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर फूलों की होली, फाग गीत और छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लुत्फ उठाते हुए कार्यक्रम का आयोजन दुर्ग पटरीपार के जवाहर नगर आशीर्वाद भवन में किया गया।

महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने अपने संबोधन में कहा, “हमें अपने देश की संस्कृति और संस्कार को कभी नहीं भूलना चाहिए।”

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती अलका बाघमार (महापौर, दुर्ग), विशेष अतिथि श्रीमती विद्यावती सिंह (पार्षद, तितुरडीह वार्ड 21), श्रीमती नीलम सिंह परिहार (पार्षद, कातुलबोर्ड पूर्व, वार्ड 59), श्रीमती सुरूचि उमरे (पार्षद, औद्योगिक नगर वार्ड 17), श्रीमती रंजीता पाटील (पार्षद, शहीद भगत सिंह दक्षिण वार्ड 19), श्रीमती ललिता ठाकुर (पार्षद, सिकोला भाठा वार्ड 14), श्रीमती सावित्री दमाहे (पार्षद, शहीद भगत सिंह वार्ड 20), श्रीमती नीरा खिचरिया (पार्षद, कातुलबोर्ड पश्चिम वार्ड 60), श्रीमती रेशमा सोनकर (पार्षद, उरला पूर्व, वार्ड 58) ने कार्यक्रम में भाग लिया।

महिला मंडल ने इस कार्यक्रम में प्रगति के साथ-साथ समाज के लिए प्रेरणा देने वाली महिलाओं को प्रमुख जिम्मेदारी पद सौंपे और समाज में महिलाओं की भूमिका को और मजबूत किया।

सभी अतिथियों का फूलों की होली खेलकर स्वागत किया गया। साथ ही कार्यक्रम के अंत में समाज के प्रेणास्रोत, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के तैल चित्र का पूजा अर्चना दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow