- मां शीतला मंदिर परिसर में आयोजित हुआ सुशासन तिहार समाधान शिविर
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवला)।
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के रिसाली नगर निगम अंतर्गत मां कल्याणी शीतला मंदिर परिसर में आज सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। शिविर का संचालन प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार किया गया, जिसका प्रमुख उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं को पारदर्शी व प्रभावी रूप से आमजन तक पहुंचाना रहा।

जनसमस्याओं का त्वरित समाधान
शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित जनसमस्याओं का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया। साथ ही लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया।
सुशासन तिहार: संवाद और समाधान का संगम
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा, “सुशासन तिहार का उद्देश्य न केवल जनता की समस्याओं का समाधान है, बल्कि जनता से सीधा संवाद स्थापित करना भी है। हमारे संवेदनशील प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा हमें जनता की पीड़ा को समझने और उसे दूर करने का संदेश देते हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “हमने विधानसभा चुनाव के दौरान जो वादा किया था कि हम आपकी समस्याओं का समाधान लेकर आपके बीच आएंगे, उसी वादे को निभाते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व उनका मंत्रीमंडल आज धूप में पेड़ के नीचे बैठकर जन चौपाल के माध्यम से लोगों की समस्याएं हल कर रहे हैं। यह आपके एक वोट की ताकत है कि अब बिना किसी लेन-देन के आपके काम हो रहे हैं।”
अधिकारियों को जिम्मेदारी से काम करने का संदेश
विधायक चंद्राकर ने कहा कि अधिकारी पूर्ण ऊर्जा, प्रतिबद्धता और विनम्रता के साथ आम जनता की समस्याएं सुनें व उनका समाधान करें। यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी बार-बार किसी काम के लिए जनता को घुमाते हैं, तो तत्काल शिकायत की जाए — उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
गर्भवती महिलाओं का गोदभराई और सुपोषण टोकरी का वितरण
शिविर के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं गंगा शर्मा, सौहद्रा यादव, यशोदा पटेल को गोदभराई रस्म के अंतर्गत पौष्टिक किट प्रदान की गई। साथ ही ज्योति यादव, विनय साहू और उमेश्वरी की बच्ची को सुपोषण टोकरी दी गई।
अन्य योजनाओं का लाभ
शिविर में दो हितग्राहियों को तत्काल लर्निंग लाइसेंस भी प्रदान किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से रिसाली नगर निगम महापौर शशि सिन्हा, कमीशनर मोनिका वर्मा, तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष राजु जंघेल, रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र शेंडे, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, पार्षद विधि यादव, MIC जहिर अब्बास, MIC अनिल देशमुख, पार्षद ईश्वरी साहू, पार्षद धर्मेन्द्र भगत, पार्षद सोनिया देवांगन, पार्षद सरिता देवांगन, राजु राम, नरेन्द्र निर्मलकर, आशपूरन चौधरी व अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
मंडल अध्यक्ष राजु जंघेल, डी साईं, पार्षद गजेंद्री कोठारी, पार्षद नवीन ममता सिन्हा, पार्षद सोनिया देवांगन, राजु राम, चंद्रप्रकाश निगम, रेखा देवी, चंद्रभान सिंह नेताम, विनय नेताम, माला, गोपाल सिन्हा, मुकेश देसमुख, नरेन्द्र निर्मलकर, व समस्त प्रशासनिक अधिकारी और नगरवासी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।









