Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मुर्गी पालन से कमाना है बंपर मुनाफा? कामधेनु विवि दे रहा ट्रेनिंग, सिर्फ 30 सीटें, तुरंत करें अप्लाई

Broiler Palan Prashikshan Kamdhenu Vishwavidyalaya

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

दुर्ग (ओमदर्पण न्यूज़)।

ब्रायलर (मुर्गी) पालन कर व्यवसाय में सफल होने की चाह रखने वाले युवाओं और किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। दाऊ वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, अंजोरा (दुर्ग) में “वैज्ञानिक ब्रायलर प्रबंधन” विषय पर स्ववित्तीय योजना के तहत तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 19 मई से 21 मई 2026 तक चलेगा।

व्यावसायिक स्तर पर सफल उत्पादन है उद्देश्य

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक व अधिष्ठाता डॉ. एस. पाल और आयोजक डॉ. ओ.पी. दीनानी ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को ब्रायलर पालन की आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों की सटीक जानकारी प्रदान करना है। इसके माध्यम से प्रतिभागी व्यावसायिक स्तर पर सफल ब्रायलर उत्पादन कर सकेंगे।

सिर्फ 30 सीटें, ‘पहले आओ-पहले पाओ’ की तर्ज पर पंजीयन

आयोजकों के अनुसार, इस प्रशिक्षण के लिए सीटों की संख्या सीमित रखी गई है। इसमें केवल प्रथम 30 प्रतिभागियों का ही पंजीयन किया जाएगा, जो ‘प्रथम आओ, प्रथम पाओ’ के आधार पर होगा।

प्रशिक्षण शुल्क और जमा करने की प्रक्रिया

प्रशिक्षण के लिए शुल्क निर्धारित कर दिया गया है। आवास (रुकने की व्यवस्था) के साथ इसका शुल्क 3600 रुपये तथा बिना आवास के 3000 रुपये है। इच्छुक प्रतिभागी निर्धारित शुल्क विश्वविद्यालय के बैंक खाते में ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

  • खाता संख्या (A/c No): 1368104000008693

  • IFSC कोड: IBKL0001368

  • खाताधारक का नाम: CGKV Dean College of Veterinary Science & A.H.

  • बैंक का नाम: IDBI, Chhattisgarh Kamdhenu University, Anjora, Durg

रजिस्ट्रेशन की पुष्टि के लिए यहां करें संपर्क

शुल्क जमा करने के पश्चात उसकी रसीद (प्रति) व्हाट्सएप नंबर 6395784673 पर भेजना अनिवार्य है। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि फीस जमा करने से पहले सीट की उपलब्धता की पुष्टि भी इसी व्हाट्सएप नंबर पर जरूर कर लें। प्रशिक्षण से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इसी मोबाइल नंबर पर या ईमेल dr_dinani@rediffmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।

पंचायत का काम चला रहे सरपंच पति; कलेक्टर जनदर्शन पहुंचा अंजोरा का विवाद

दुर्ग में कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला

विधायक ललित चंद्राकर बोले- गुरु घासीदास जी सामाजिक क्रांति के अग्रदूत, उनके आदर्शों से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow