दुर्ग/उतई/पोटियाकला (रोहितास सिंह भुवाल)।
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में सतनाम पंथ के संस्थापक और छत्तीसगढ़ की संत परंपरा के शिखर पुरुष बाबा गुरु घासीदास जी की 269वीं जयंती हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ‘मनखे-मनखे एक समान’ का अमर संदेश देने वाले बाबा गुरु घासीदास के जन्मोत्सव कार्यक्रमों का आयोजन ग्राम उतई, सुभाष चौक डुंडेरा, कसारीडीह दुर्ग और पोटियाकला में किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण व अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर शामिल हुए। उन्होंने जैतखाम और गुरुगद्दी पर माथा टेका तथा बाबा गुरु घासीदास जी के तैल चित्र पर पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ बुलंद की थी आवाज
जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि गुरु घासीदास जी केवल एक संत ही नहीं, बल्कि सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे। उन्होंने एक ऐसे दौर में समाज को सत्य, अहिंसा और समानता का मार्ग दिखाया, जब समाज अनेक प्रकार की कुरीतियों, ऊंच-नीच और भेदभाव से ग्रस्त था। विधायक ने जोर देकर कहा कि बाबा का संदेश “मनखे-मनखे एक समान” आज भी समाज को जोड़ने और मानवता की रक्षा करने का सबसे सशक्त सूत्र है।
युवाओं से राष्ट्र निर्माण में आगे आने का आह्वान
श्री चंद्राकर ने कहा कि गुरु घासीदास जी ने लोगों को आत्मसम्मान, नैतिकता और परिश्रम के महत्व से परिचित कराया। आज आवश्यकता है कि हम उनके विचारों को केवल स्मरण तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करें। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे शिक्षा, सेवा और संस्कार के मार्ग पर आगे बढ़ें, क्योंकि गुरु घासीदास जी के आदर्शों पर चलकर ही एक सशक्त, शिक्षित और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है।
समिति ने किया सम्मान
कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति द्वारा विधायक को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस भव्य आयोजन में प्रमुख रूप से उतई मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर, उतई सरपंच डोमार साहू, छबि लाल साहू, सतनामी समाज अध्यक्ष बी.आर. मौर्य, पार्षदगण विक्की चंद्राकर, हरीश नायक, विधायक प्रतिनिधि रिसाली निगम गोविन्द साहू, केशव महिपाल, राजूराम, पूर्व सभापति लुमेश्वर चंद्राकर, पार्षद रोहित धनकर, योगेश महिपाल, महिला अध्यक्ष शिवकुमारी जोशी, इंद्रजीत सोनवानी, परम परमेश्वर देशलहरे, नंदू साहू, नारायण निर्मलकर, राजेन्द्र यादव, बिरेन्द्र टंडन, देवेन्द्र महिपाल, बृज राय, राजेश, रोहित चंद्राकर, दीपक बहादुर, रंजन सिन्हा, पार्षद मनीष कोठारी, सुजीत चंदेल, समिति अध्यक्ष कमलेश जांगड़े, रंजीत चंदेल, प्रशांत कोसरे, राधे कोसरे, शिव डहरिया, विश्वनाथ जोशी, राधेश्याम कोसरे, धनऊ कोसरे, संतु जांगड़े, ईश्वर री देशलहरे, चन्द्रिका बंजारे, राजकुमार टंडन व समस्त सतनामी समाज के लोग उपस्थित रहे।











