Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बंगाल के नए ‘नवाब’ होंगे सुवेंदु अधिकारी: कल ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ, मोदी-शाह होंगे गवाह

bangaal ke nae navaab honge suvendu adhikaaree

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

कोलकाता (ओमदर्पण न्यूज़)।

पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नए युग की शुरुआत हो गई है। सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे। कोलकाता के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से नेता चुना गया। बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनके नाम का औपचारिक ऐलान किया।

नेता चुने जाने के तुरंत बाद सुवेंदु अधिकारी लोकभवन पहुंचे और राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। वे कल सुबह 11 बजे कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत एनडीए (NDA) के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे।

दीदी का सूपड़ा साफ, भाजपा ने जीतीं 207 सीटें

भाजपा ने इस विधानसभा चुनाव में अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए 28 हजार के औसत मार्जिन के साथ 207 सीटों पर जीत दर्ज की है। बंगाल की 9 जिलों में तृणमूल कांग्रेस (TMC) का खाता तक नहीं खुल सका। 56 वर्षीय सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके ही गढ़ भवानीपुर से 15 हजार वोटों से हराकर इतिहास रच दिया है। गौरतलब है कि सुवेंदु नंदीग्राम से भी लगातार दूसरी बार चुनाव जीते हैं, जहां उन्होंने 2021 में भी ममता बनर्जी को शिकस्त दी थी।

अमित शाह के संबोधन की 5 बड़ी बातें:

विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी के शासन में अपराधी राजनेता बन गए थे, जिससे विकास की गुंजाइश खत्म हो गई थी। उन्होंने 5 मुख्य बिंदुओं पर जोर दिया:

  1. गंगोत्री से गंगासागर तक भाजपा: शाह ने कहा कि 100 साल की वैचारिक यात्रा और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों के साथ आज गंगोत्री से गंगासागर तक भाजपा की सरकार बनी है।

  2. कार्यकर्ताओं की कसक हुई पूरी: अनुच्छेद 370 हटने के बाद कार्यकर्ताओं की एक ही इच्छा थी कि बंगाल में भाजपा का झंडा फहराए, जो आज पूरा हो गया।

  3. 3 से 207 विधायकों का सफर: भाजपा की 3 से 77 और फिर 77 से 207 विधायकों तक की यह यात्रा अभूतपूर्व है।

  4. घुसपैठियों पर कड़ा प्रहार: शाह ने वादा किया कि बंगाल और पूरे देश से एक-एक घुसपैठिये को चुन-चुनकर निकाला जाएगा। उन्होंने इसे ध्रुवीकरण नहीं बल्कि देश की सुरक्षा का मुद्दा बताया।

  5. जनता का धन्यवाद: बंगाल की जनता द्वारा दिए गए प्रचंड बहुमत के लिए आभार व्यक्त करते हुए शाह ने कहा कि जनता के भरोसे को ठेस नहीं पहुंचने दी जाएगी।


👤 प्रोफाइल: कौन हैं सुवेंदु अधिकारी?

विवरण जानकारी
जन्म 15 दिसंबर 1970
पिता शिशिर अधिकारी (कांथी से पूर्व सांसद)
राजनीतिक अनुभव जमीनी राजनीति की गहरी समझ, बूथ लेवल मैनेजमेंट के माहिर।
खास भूमिका 2007 नंदीग्राम आंदोलन के मुख्य चेहरा, जिसने वाम मोर्चा सरकार की नींव हिला दी थी।
दल परिवर्तन दिसंबर 2020 में TMC छोड़कर भाजपा में शामिल हुए।
उपलब्धि ममता बनर्जी को लगातार दो चुनावों (2021 नंदीग्राम और 2026 भवानीपुर) में हराया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow