Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सुधारात्मक उपायों के लिए कैबिनेट सचिव सोमनाथन ने की बैठक, अक्टूबर से मनेगा रिफॉर्म उत्सव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

  • छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील ने प्रशासनिक सरलीकरण के लिए दिए सुझाव

 

रायपुर | भारत सरकार के कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश के सभी राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ सुधारात्मक उपायों पर चर्चा की। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील ने प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। इस दौरान राज्यों में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जनोन्मुखी बनाने के साथ ही प्रक्रियाओं के सरलीकरण पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

 अक्टूबर से दिसंबर तक रिफॉर्म उत्सव

केंद्र शासन के विभिन्न विभागों के सचिवों की मौजूदगी में आयोजित इस बैठक में केंद्र और राज्यों के बीच समन्वय मजबूत करने पर जोर दिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी अक्टूबर माह से दिसंबर तक देशभर में रिफॉर्म उत्सव मनाया जाएगा। इस उत्सव के अंतर्गत विभिन्न माध्यमों से आम जनता से भी सुधारों के लिए सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे, ताकि विकासात्मक कार्यों को और अधिक गति दी जा सके।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow