Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

ननकटठी में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, पंचम दिवस पर दिया गया राष्ट्र सेवा का संदेश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

ननकटठी (लोकेश्वर सिंह ठाकुर)।

ग्राम ननकटठी के हनुमान मंदिर प्रांगण में 3 जून से 10 जून 2025 तक श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन समस्त ग्रामवासियों और महिला गोपी ग्रुप के सहयोग से संगीतमय शैली में सम्पन्न हो रहा है। कथा वाचन पंडित चंपेश कृष्ण महाराज द्वारा किया जा रहा है, जबकि परायणकर्ता के रूप में पंडित जय प्रकाश और सोनू शर्मा उपस्थित हैं।

कथा के पंचम दिवस पर वामन चरित्र की व्याख्या करते हुए पंडित चंपेश कृष्ण महाराज (नंदकठी वाले) ने कहा कि यज्ञ में तन, मन और धन की आवश्यकता होती है। उन्होंने श्रद्धालुओं को अहंकार शून्य होकर दान करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिवजी ने संसार कल्याण के लिए विषपान किया, और जब राष्ट्र रक्षा की बात हो तो सभी पंथ, दल, जाति और पार्टी को एकजुट होकर राष्ट्र सेवा करनी चाहिए क्योंकि राष्ट्र है तो हम हैं।

यह पंडित चंपेश कृष्ण महाराज की 141वीं श्रीमद् भागवत कथा है। इस अवसर पर महिला गोपी ग्रुप सहित आसपास के ग्रामों से सैकड़ों श्रद्धालु और ग्रामीण भक्तजन कथा श्रवण के लिए उपस्थित रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow