Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कलेक्टर ने देवरी मछली पालन केंद्र का किया दौरा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

धमधा (लोकेश्वर सिंह ठाकुर)।

 

कलेक्टर अभिजीत सिंह आज धमधा के देवरी स्थित सरकारी मछली बीज केंद्र पहुंचे। उन्होंने वहां चल रहे मछली बीज उत्पादन के काम को देखा और मनरेगा के तहत हो रहे तालाब गहरीकरण और सड़क निर्माण जैसे कार्यों का जायजा लिया।

अधिकारियों ने बताया कि इस साल 400 लाख मछली बीज (स्पॉन) पैदा करने का लक्ष्य है। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही मछुआरों को 50 प्रतिशत की छूट पर मछली के बच्चे (बीज) दिए जाएंगे।

कलेक्टर ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद मछुआरे तक पहुंचना चाहिए। इस मौके पर मछली पालन विभाग की उप संचालक सीमा चन्द्रवंशी और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

 

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow