Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

नवागढ़ में आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब की गाड़ी पर हमला, बाल-बाल बचे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

 

नवागढ़। 

नवागढ़ क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब आरंग विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब की गाड़ी पर अज्ञात असामाजिक तत्वों ने अचानक हमला कर दिया। हमले के दौरान विधायक जी बाल-बाल बच गए।

सामाजिक कार्यक्रम से लौटते समय हुई घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विधायक गुरु खुशवंत साहेब नवागढ़ में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रायपुर स्थित अपने निवास लौट रहे थे।

चारभांठा ढोलिया व भोईनाभांठा के बीच बायपास पर पत्थरबाजी

लौटते समय चारभांठा ढोलिया एवं भोईनाभांठा के बीच बायपास रोड पर अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी पर जबरदस्त पत्थरबाजी कर दी।

तेज पत्थरों से बड़ा नुकसान हो सकता था

गौरतलब है कि पत्थर इतनी तेज़ी से फेंके गए थे कि यदि गाड़ी धीमी होती, तो सीधा कांच तोड़ते हुए विधायक गुरु खुशवंत साहेब को लग सकते थे। इस घटना को काफी गंभीर माना जा रहा है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के तुरंत बाद विधायक गुरु खुशवंत साहेब के पर्सनल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है।

विधायक सुरक्षित, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

विधायक गुरु खुशवंत साहेब फिलहाल सुरक्षित हैं, लेकिन इस हमले ने जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow