Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

धर्मांतरण रोकने पुरंदर मिश्रा का बड़ा ऐलान: ‘पिटाई करो!’

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article


रायपुर।

छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ समय से धर्मांतरण से जुड़ी कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से आए दिन लोगों का धर्मांतरण करवाने का मामला सामने आता है। प्रदेश में लगातार बढ़ रही धर्मांतरण की घटनाओं के बीच रायपुर उत्तर विधानसभा से भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने एक बड़ा कदम उठाया है।

‘जगन्नाथ सेना’ का गठन और खुद मैदान में उतरे

दरअसल, भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने धर्मांतरण रोकने के लिए ‘जगन्नाथ सेना’ का गठन किया है। इतना ही नहीं, विधायक मिश्रा धर्मांतरण रोकने के लिए आज खुद ही वार्डों के भ्रमण पर निकले थे। अपने भ्रमण के दौरान विधायक मिश्रा लोगों को धर्मांतरित न होने की समझाइश के साथ धर्मांतरण कराने वालों का पुरजोर विरोध करने की बात समझाते हुए नजर आए।

धर्मांतरण कराने वालों की ‘पिटाई’ का फरमान!

इस दौरान भाजपा विधायक मिश्रा ने लोगों से कहा कि, धर्मांतरण कराने वालों की पिटाई करनी है। उन्होंने आगे कहा कि, किसी भी हिंदू व्यक्ति को धर्मांतरित होने नहीं देंगे।

विदेशी तत्वों को खुली चुनौती

भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने अपने बयान में आगे कहा कि, आज से हर रोज अलग-अलग मोहल्लों में दौरा किया जाएगा और लोगों को धर्मांतरण के खिलाफ प्रेरित किया जाएगा। विधायक मिश्रा ने आगे कहा कि, विदेशी तत्व भारत को बदनाम करने के लिए जो प्रयास कर रहे हैं, हम उसका पुरजोर विरोध करेंगे। भाजपा विधायक ने अपने बयान में आगे कहा कि, जहां-जहां भी लोग धर्मांतरण करवाने आएंगे हम उनका जमकर विरोध करेंगे।

news paper editing
previous arrow
next arrow