Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भिलाई के उद्यानों का कायाकल्प: 40 पार्कों में ‘वुमन फॉर ट्री’ योजना से लगे 12500 पौधे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)। 

नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के उद्यानों को एक सुनियोजित कार्ययोजना के तहत संवारा जा रहा है। शहर के प्रमुख उद्यानों में हरियाली बढ़ाने और उन्हें आकर्षक बनाने का काम जोरों पर है, जिससे नागरिकों को बेहतर वातावरण मिल सके। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत आने वाले सेक्टर 10 ममता उद्यान, सेक्टर 05 ट्रैफिक पार्क, सेक्टर 02 तालाब उद्यान, करतार सिंह उद्यान, हुड़को स्थित सुभाष उद्यान, एम आई जी अमृत उद्यान, सेक्टर 7 स्थित सड़क आठ नौ उद्यान, सेक्टर 7 तालाब उद्यान, अंडर ब्रिज उद्यान, प्रियदर्शनी परिसर सुभाष चंद्र बोस उद्यान, बाल उद्यान, नेहरू नगर भेलवा तालाब उद्यान, मिलेनियम पार्क, महाराणा प्रताप उद्यान, अशोक उद्यान, शिवाजी उद्यान, गांधी उद्यान, एवं अन्य उद्यानों में पेड़ों की बिखरी हुई डालियों की छंटाई और घास कटाई का कार्य तेजी से किया जा रहा है। अत्यधिक वर्षा के कारण पाथवे में जमी काई को ब्लीचिंग पाउडर डालकर साफ किया जा रहा है, जिससे रास्ते स्वच्छ और सुरक्षित रहें।

आयुक्त के निर्देश पर सघन अभियान

आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के स्पष्ट निर्देश पर, नगर निगम भिलाई के पांचों जोन क्षेत्र के उद्यानों में नियमित और प्लेसमेंट कर्मचारी लगाए गए हैं। ये कर्मचारी पूरी मुस्तैदी से उद्यानों के रख-रखाव में जुटे हैं। उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू के नेतृत्व में प्रतिदिन उद्यान कर्मचारी साफ-सफाई और ग्रास कटिंग का कार्य कर रहे हैं। उद्यानों के भीतर लगाए गए पौधों में आवश्यकतानुसार पानी और खाद डाला जा रहा है ताकि उनका विकास तेजी से हो सके।

‘वुमन फॉर ट्री’ योजना से नई क्रांति

शहर में हरियाली बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, 40 उद्यानों में ‘वुमन फॉर ट्री’ योजना के अंतर्गत 12500 पौधों का रोपण महिला स्व सहायता समूह द्वारा किया गया है। इन पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी भी महिला स्व सहायता समूह ही निभाएगा। इस पहल से आगामी समय में शहर की हरियाली में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और प्रदूषण का स्तर भी कम होगा, जिससे भिलाई का पर्यावरण और बेहतर होगा।

निगरानी और सुरक्षा के उपाय

कुछ स्थलों पर पौधों को सामाजिक लोगों द्वारा नुकसान पहुँचाने की घटनाएँ सामने आई हैं। ऐसे लोगों की लगातार निगरानी की जा रही है और उन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खाली जगहों पर नए वृक्षारोपण का कार्य भी जारी है। इसके साथ ही पेड़ों और पाथवे की पोताई कर उद्यानों को और अधिक आकर्षक रूप दिया जा रहा है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow