Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

गौ माता को ‘राजमाता’ का दर्जा दिलाने शिवसेना का हिन्दू राष्ट्र मोर्चा 11 नवंबर से

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

  • सक्रिय शिवसैनिकों को किया सम्मानित


दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

शिवसेना ने आगामी चुनावों और संगठन विस्तार को लक्ष्य करते हुए एक बड़ा राजनीतिक अभियान शुरू करने की घोषणा की है। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी स्थित मानस भवन में शिवसेना जिला इकाई द्वारा एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया और आगामी हिन्दू राष्ट्र मोर्चा की तैयारियों पर चर्चा की।

 

दंतेवाड़ा से रायपुर तक चलेगा हिन्दू राष्ट्र मोर्चा

शिवसेना दुर्ग जिला प्रमुख सम्राट सिंह और ग्रामीण जिला अध्यक्ष योगेश कानेकर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि शिवसेना 11 से 14 नवंबर तक दंतेवाड़ा से रायपुर तक हिन्दू राष्ट्र मोर्चा निकालेगी। इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी शिवसैनिकों से बड़ी संख्या में उपस्थित रहने की अपील की गई। सम्मेलन में शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार, भारतीय कामगार सेना प्रदेश अध्यक्ष मधुकर पांडे, प्रदेश महासचिव रेशम जांगड़े, एच.एन. पालीवाल, संजय नाग, संभाग प्रमुख राकेश श्रीवास्तव सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

गौ माता को ‘राजमाता’ का दर्जा देने की मांग

प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोर्चा के उद्देश्यों पर विस्तार से बात की। उन्होंने बताया कि हिन्दू राष्ट्र मोर्चा में गौ माता को ‘राजमाता’ का दर्जा देने और गौहत्या पर हत्या का प्रावधान लागू करने जैसी प्रमुख मांगें शामिल रहेंगी। परिहार ने कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार पर ध्यान केंद्रित करने और आगामी चुनावों में पूरी मजबूती से लड़ने का लक्ष्य रखने का आह्वान किया।

राज्य निर्माण में भूमिका, आमंत्रण न मिलने पर रोष

धनंजय सिंह परिहार ने इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में शिवसेना की भूमिका का भी स्मरण कराया। उन्होंने कहा कि “छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण शिवसेना आंदोलन की देन है। 1986 से पदयात्रा, भोपाल प्रदर्शन और दिल्ली जंतर-मंतर आंदोलन के बाद राज्य अस्तित्व में आया।” उन्होंने यह भी कहा कि इसके बावजूद रजत जयंती समारोह में शिवसेना को आमंत्रित नहीं किया गया, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

कार्यक्रम में गौवंश रक्षा महाहस्ताक्षर अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले शिवसैनिकों का सम्मान किया गया। साथ ही सक्रिय शिवसैनिकों की नई नियुक्तियाँ भी की गईं। इस अवसर पर जिला प्रमुख सम्राट सिंह, ग्रामीण अध्यक्ष योगेश कानेकर सहित सैकड़ों शिवसैनिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवराम केसरवानी, प्रदेश संगठन मंत्री राजेश ठावरे, शंकर चैनानी, डॉ. संजीव कुमार, देव प्रकाश, भविष्य विस्कर्मा, राहुल सेना, अभय गिरी, दुर्गा महतो, रेणुका ठाकुर, तोमेश ठाकुर सहित महिला शिवसेना और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow