लोड हो रहा है... | --:--:-- --
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मुख्यमंत्री निवास में आज जनदर्शन, सीएम विष्णु देव साय करेंगे सीधी सुनवाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक प्रदेशवासियों से मिलेंगे मुख्यमंत्री
  • आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायपुर।

मुख्यमंत्री निवास रायपुर में आज गुरुवार को जनदर्शन का आयोजन दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेशवासियों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे।

अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का त्वरित और संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समयबद्ध समाधान मिल सके।

शासन और जनता के बीच सीधा संवाद

राज्य सरकार के जनदर्शन कार्यक्रम का उद्देश्य शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। यह पहल मुख्यमंत्री श्री साय की जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता और पारदर्शी सुशासन के संकल्प को दर्शाती है, जिससे आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित हो सके।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow