Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कब्रिस्तान में चल रहा था गैस सिलेंडरों का ‘काला खेल’

Hyderabad LPG Cylinder Seized

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

  • संकट के बीच मुर्दाघर में छिपाए 414 LPG सिलेंडर

  • पुलिस ने 10 को दबोचा

हैदराबाद (ओमदर्पण न्यूज़)।

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण उत्पन्न हुई एलपीजी (LPG) गैस की कमी के बीच मुनाफाखोर सक्रिय हो गए हैं। गैस की इस किल्लत का फायदा उठाकर कालाबाजारी करने वाले एक बड़े गिरोह का हैदराबाद पुलिस ने सोमवार को भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बंजारा हिल्स स्थित एक कब्रिस्तान में अवैध रूप से छिपाकर रखे गए 414 गैस सिलेंडर जब्त किए हैं और इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

कब्रिस्तान को बना दिया था अवैध गोदाम

आरोपितों ने बंजारा हिल्स स्थित नागार्जुन एक्स रोड के पास एक कब्रिस्तान को अपना अवैध गोदाम बना लिया था। यहां भारी मात्रा में एलपीजी सिलेंडर जमा कर रखे गए थे, जिन्हें बाजार में कृत्रिम कमी दिखाकर ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा था। गिरफ्तार किए गए 10 लोगों में एक गैस आपूर्तिकर्ता, तीन गैस डिलीवरी बॉय, दो ड्राइवर और मजदूर शामिल हैं, जो इस पूरे काले कारोबार को संचालित कर रहे थे।

21.88 लाख की संपत्ति और 11 वाहन जब्त

हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर वी.सी. सज्जनार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को बंजारा हिल्स के कब्रिस्तान में अवैध रूप से 414 एलपीजी सिलेंडर डंप करने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर की गई छापेमारी में भारी मात्रा में गैस सिलेंडर बरामद हुए। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 11 परिवहन वाहनों सहित कुल 21.88 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।

HP गैस एजेंसी का संचालक है मुख्य आरोपी

पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड मोहम्मद आमिर है। आरोपित आमिर एचपी (HP) गैस की एजेंसी चलाता है। उसकी यह एजेंसी शमशाबाद इलाके में स्थित है, जबकि इसका मुख्य कार्यालय हैदराबाद के अफजलगंज के पास संचालित होता है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस काले कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और यह खेल कब से चल रहा था।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow