Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

विधायक ललित चंद्राकर ने रखी विकास की आधारशिला

MLA Lalit Chandrakar Nagpura

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

MLA Lalit Chandrakar Nagpura

नगपुरा (ओमदर्पण न्यूज़)।

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नगपुरा में विकास कार्यों को गति देते हुए यादव समाज के सामुदायिक भवन और श्रीकृष्ण मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य की विधिवत शुरुआत की गई। दुर्ग ग्रामीण विधायक और राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने पूजा-अर्चना कर इन दोनों कार्यों की आधारशिला रखी।

जानकारी के अनुसार, नगपुरा में यादव समाज सामुदायिक भवन का निर्माण 6 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा, जबकि श्रीकृष्ण मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य पर 3.30 लाख रुपये खर्च होंगे।

गौवंश के संरक्षण में यादव समाज की भूमिका अहम: ललित चंद्राकर

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि ये विकास कार्य क्षेत्र के सामाजिक और धार्मिक विकास को नई दिशा प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि यादव समाज प्रदेश का एक अग्रणी और संगठित समाज है, जिसका योगदान सदैव उल्लेखनीय रहा है। गौवंश के संरक्षण और संवर्धन में यादव समाज की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है।

विधायक ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने हमें कर्म, सेवा और समरसता का मार्ग दिखाया है। नया सामुदायिक भवन युवाओं को रचनात्मक मंच प्रदान करेगा, जहां शिक्षा, कौशल और स्वरोजगार से जुड़े कार्यक्रम संचालित होंगे। वहीं, श्रीकृष्ण मंदिर का जीर्णोद्धार लोगों की आस्था को और मजबूती देगा।

‘सबका साथ, सबका विकास’ के अनुरूप हो रहा काम

ललित चंद्राकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मूलमंत्र—’सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर घर तक राहत पहुंचा रही है। उन्होंने संकल्प दोहराया कि ग्राम नगपुरा सहित पूरे दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में सड़क, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जाएगा।

भूमिपूजन कार्यक्रम में दुर्ग जनपद पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, जिला पंचायत सभापति प्रिया साहू, जनपद सदस्य नंद कुमार साहू, सरपंच सरोज रिगरी, अंजोरा भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, महामंत्री चेतन साहू, यामिनी हरमुख, युवा मोर्चा महामंत्री चमन यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष रामकली साहू, पूर्व सरपंच दिव्या साहू, पूर्व सरपंच सुखदेव देवांगन, भूपेन्द्र रिगरी, पूर्व जनपद अध्यक्ष पवन महतेल, ओंकार देवांगन, शिव निषाद, झम्मन देशमुख, जगत यादव, कुलेश्वर यादव, शिव यादव, तेजराम यादव, रामकुमार यादव और आकाश सेन सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।


omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow