Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

उतई कांड: 5 साल की मासूम से दरिंदगी की वजह बना अवैध शराब का नेटवर्क! TI और SI पर लटकी निलंबन की तलवार, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

Durg News

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Durg News Durg News

दुर्ग (ओमदर्पण न्यूज़)।

जिले के उतई थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई जघन्य दुष्कर्म की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। यह अमानवीय कृत्य समाज के लिए तो शर्मनाक है ही, साथ ही पुलिस की कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर रहा है। गनीमत रही कि बच्ची को समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन इस घटना ने पूरे इलाके में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है। घटना के पीछे क्षेत्र में खुलेआम चल रहे अवैध शराब के कारोबार को मुख्य वजह माना जा रहा है।

गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका दुःख साझा किया और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने थाना उतई पहुंचकर पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की।

अवैध शराब का नेटवर्क और पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने एडिशनल एसपी मणिशंकर चंद्रा से मुलाकात कर इस घटना के पीछे अवैध शराब के कारोबार को जिम्मेदार ठहराया। सूत्रों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, आरोपी सुबह से ही मोहल्ले में अवैध शराब की बिक्री शुरू कर देता था। कई बार थाना प्रभारी महेश ध्रुव को इसकी सूचना दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि उतई थाना क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से संचालित हो रहा है और थाना प्रभारी महेश ध्रुव व एसआई प्रमोद सिन्हा पर इसे संरक्षण देने के आरोप लगातार लगते रहे हैं। इस बड़ी घटना के बाद अब दोनों अधिकारियों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।

विधायक रिकेश सेन पर साधा निशाना

राकेश ठाकुर ने वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूर्व में हुई दुष्कर्म की घटनाओं में भाजपा नेताओं ने बड़े-बड़े वादे किए थे। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता लाकर न्याय दिलाने की बात कही गई थी, लेकिन आज तक पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिल सका। यह स्थिति भाजपा नेताओं की कथनी और करनी के अंतर को उजागर करती है।

कांग्रेस की प्रमुख मांगें और उग्र आंदोलन की चेतावनी

कांग्रेस ने प्रशासन के सामने पांच प्रमुख मांगें रखी हैं:

  1. जघन्य अपराध के आरोपी को फांसी की सजा दी जाए।

  2. पीड़ित बच्ची को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा और मनोवैज्ञानिक सहयोग प्रदान किया जाए।

  3. पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता और सुरक्षा दी जाए।

  4. क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।

  5. अवैध गतिविधियों को संरक्षण देने वाले अधिकारियों (TI और SI) पर सख्त विभागीय कार्रवाई हो।

जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में पुलिस ने शीघ्र और ठोस कार्रवाई नहीं की, तो कांग्रेस पार्टी जनहित में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।


omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow