Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सरोरा मार्केट में लगी भीषण आग, पुलिस मौके पर लेकिन दमकल विभाग नदारद

Sarora Market Fire Raipur

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

रायपुर / उरला (ओमदर्पण न्यूज़)।

राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सरोरा मार्केट में आज रात करीब 10 बजे अचानक आग लग गई। आग लगने की इस घटना से पूरे बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम तत्काल मुस्तैदी दिखाते हुए मौके पर पहुंच गई है। पुलिस जवानों द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति को नियंत्रित करने और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर करने का प्रयास किया जा रहा है।

फायर ब्रिगेड के न पहुंचने से आक्रोश

इस गंभीर घटना में सबसे बड़ी लापरवाही दमकल विभाग की सामने आ रही है। आग लगने के काफी देर बाद भी फायर ब्रिगेड (दमकल) की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंच सकी हैं। दमकल विभाग के इस ढुलमुल रवैये से स्थानीय व्यापारियों और लोगों में भारी दहशत और आक्रोश है। दमकल के समय पर न पहुंचने के कारण आग से बाजार में भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल पुलिस मोर्चे पर डटी हुई है और आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow