Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

स्मृति मंधाना के एक्स मंगेतर पलाश मुच्छल पर FIR दर्ज: 25 लाख का विवाद और जातिसूचक गालियां; बचपन के दोस्त ने ही खोला मोर्चा

Palash Muchhal FIR- omdarpan news

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

Palash Muchhal FIR- omdarpan news Palash Muchhal FIR- omdarpan news Palash Muchhal FIR- omdarpan news

सांगली/मुंबई (ओमदर्पण न्यूज़)।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना के एक्स मंगेतर और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार चर्चा का विषय उनकी कोई फिल्म या गाना नहीं, बल्कि एक गंभीर पुलिस केस है। मामला इतना नाजुक है कि पलाश मुच्छल के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कराई गई है। यह शिकायत किसी और ने नहीं, बल्कि स्मृति मंधाना के बचपन के दोस्त विज्ञान प्रकाश माने ने की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पलाश मुच्छल पर महाराष्ट्र के सांगली में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (SC/ST) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है, जिसके बाद पूरी इंडस्ट्री में पलाश का नाम फिर से चर्चा का विषय बन गया है।

सांगली-अष्टा रोड टोल प्लाजा पर हुआ था विवाद

यह पूरी घटना बीते 22 नवंबर को सांगली-अष्टा रोड स्थित एक टोल प्लाजा पर हुई। शिकायतकर्ता विज्ञान प्रकाश माने का आरोप है कि टोल प्लाजा पर विवाद के दौरान पलाश मुच्छल ने उन्हें जाति को लेकर कुछ ऐसी बातें कहीं, जो पूरी तरह से असहनीय और अपमानजनक थीं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पलाश के खिलाफ धारा 3(1) के साथ-साथ अन्य सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

25 लाख रुपये के लेन-देन का है असल विवाद

सूत्रों और पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, इस पूरे विवाद की जड़ पैसों का लेन-देन है। बताया जा रहा है कि पलाश मुच्छल ने कुछ समय पहले स्मृति मंधाना के दोस्त विज्ञान माने से 25 लाख रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि पलाश अब यह रकम वापस नहीं कर रहे हैं। जब विज्ञान माने ने अपने पैसे मांगे, तो दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बात गाली-गलौज और अंततः पुलिस स्टेशन तक पहुंच गई।

पिछले साल टूट गई थी शादी

गौरतलब है कि पलाश मुच्छल पिछले साल अपनी निजी जिंदगी और शादी को लेकर काफी चर्चा में रहे थे। साल 2025 के अंत में उनकी शादी होने वाली थी, लेकिन किसी अज्ञात वजह से शादी ऐन मौके पर टूट गई। शादी टूटने को लेकर इंडस्ट्री में कई तरह की बातें सामने आई थीं, लेकिन इसकी असली वजह का खुलासा आज तक नहीं हो सका है। अब इस नए कानूनी विवाद ने पलाश की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow