Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कूपर कोनोली का तूफानी शतक गया बेकार: हैदराबाद की ‘रनों की बारिश’ में डूबी पंजाब किंग्स, लगातार तीसरी हार से फैंस निराश

srh-vs-pbks-match-result-cooper-connolly-century-sunrisers-hyderabad-table-topper

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

srh-vs-pbks-match-result-cooper-connolly-century-sunrisers-hyderabad-table-topper

खेल डेस्क (ओमदर्पण न्यूज़)।

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए पॉइंट्स टेबल के टॉप पर कब्जा जमा लिया है। एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले में हैदराबाद ने पंजाब किंग्स (PBKS) को मात दी है। सनराइजर्स द्वारा दिए गए 236 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 202 रन ही बना सकी। पंजाब की ओर से कूपर कोनोली ने शानदार नाबाद शतक जड़ा, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके। यह पंजाब किंग्स की टूर्नामेंट में लगातार तीसरी हार है।

हैदराबाद की आक्रामक बल्लेबाजी, ईशान और क्लासेन चमके

मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो गलत साबित हुआ। सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। पहले विकेट के लिए अभिषेक शर्मा (35 रन) और ट्रेविस हेड (38 रन) ने 54 रनों की तेज साझेदारी की। इन दोनों के आउट होने के बाद ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने मोर्चा संभाला।

दोनों ने तीसरे विकेट के लिए महज 48 गेंदों में 88 रनों की तूफानी साझेदारी की। ईशान किशन 4 छक्के और 2 चौकों की मदद से 55 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद चौथे विकेट के लिए क्लासेन ने नीतीश रेड्डी के साथ मिलकर 63 रन जोड़े और टीम का स्कोर 235 रनों तक पहुंचा दिया। क्लासेन ने 69 रन बनाए, जबकि नीतीश रेड्डी 29 रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह, लोकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल और वैशाख ने 1-1 विकेट हासिल किया।

23 रन पर गिरे पंजाब के 3 विकेट, फ्लॉप रहा टॉप ऑर्डर

236 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह ढह गए। प्रियांश आर्या (1), प्रभसिमरन सिंह (3) और श्रेयस अय्यर (5) सस्ते में पवेलियन लौट गए। महज़ 23 रन के स्कोर पर पंजाब ने अपने 3 अहम विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद चौथे विकेट के लिए मार्कस स्टोइनिस (28) और कूपर कोनॉली ने 40 रन जोड़े।

कूपर कोनोली का ‘वन मैन आर्मी’ शो

एक छोर से लगातार विकेट गिरते रहे, लेकिन कूपर कोनोली ने डटकर हैदराबाद के गेंदबाजों का सामना किया। उन्हें सूर्यांश शेडगे (25) और मार्को यानसेन (19) का कुछ साथ मिला। कोनोली ने अपनी शानदार फॉर्म दिखाते हुए महज 59 गेंदों का सामना कर नाबाद 107 रनों की शतकीय पारी खेली। उनकी इसी ऐतिहासिक पारी की बदौलत पंजाब की टीम 200 के आंकड़े को पार करने में कामयाब रही, लेकिन जीत दर्ज नहीं कर सकी।

हैदराबाद की तरफ से कप्तान पैट कमिंस और शिवांग कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट चटकाए। वहीं नीतीश रेड्डी, ईशान मलिंगा और साकिब हुसैन को 1-1 सफलता मिली।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow