Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

महासमुंद में नाली निर्माण में भारी लापरवाही: सड़क से 1 फीट ऊपर बन रहा स्लैब, भाजपा नेता अशवंत तुषार साहू ने प्रशासन से की ठेकेदार को नोटिस जारी करने की मांग

Mahasamund Naali Nirman Laparwahi

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

महासमुंद (ओमदर्पण न्यूज़)।

शहर के महामाया मंदिर से गांधी चौक तक चल रहे नाली निर्माण कार्य में ठेकेदार की भारी लापरवाही सामने आई है। निर्माण कार्य की धीमी गति और तकनीकी खामियों के कारण स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस अव्यवस्था को लेकर राष्ट्रीय तेली कर्मा सेना के संस्थापक और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशवंत तुषार साहू ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए ठेकेदार को तत्काल नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाए।

निर्माण में लापरवाही के मुख्य बिंदु:

अशवंत तुषार साहू ने बताया कि निर्माण कार्य में तकनीकी मापदंडों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

  • पतले छड़ का इस्तेमाल: नाली निर्माण में गुणवत्ताहीन और बेहद पतले छड़ (सरिया) का उपयोग किया जा रहा है, जो भविष्य में बड़े हादसे का कारण बन सकता है।

  • सड़क से 1 फीट ऊंची नाली: ठेकेदार द्वारा नाली का स्लैब सड़क के स्तर से करीब 1 फीट ऊपर बनाया जा रहा है। यह तकनीकी रूप से पूरी तरह गलत है।

  • पाइपलाइन टूटने का डर: बेतरतीब खुदाई और निर्माण के कारण इलाके की मुख्य पेयजल पाइपलाइन के टूटने का खतरा लगातार बना हुआ है।

ऊंची नाली से सड़क और घरों को भारी नुकसान:

नाली का स्लैब सड़क से ऊंचा होने के कारण बारिश या निस्तारी का पानी नाली में नहीं जा पाएगा। पानी सड़क पर जमा होने से डामर कमजोर होगा और सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे व दरारें बन जाएंगी। पानी की निकासी न होने के कारण यह गंदा पानी आस-पास के घरों और दुकानों में घुसेगा, जिससे लोगों की संपत्ति का भारी नुकसान होगा।

प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग:

अशवंत तुषार साहू सहित स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन से अपील की है कि वे इस मामले पर तत्काल संज्ञान लें। ठेकेदार पर नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया जाए और सड़क पर पड़े मलबे व मिट्टी को तुरंत हटाकर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाया जाए, ताकि आम नागरिकों को इस रोज-रोज की परेशानी से निजात मिल सके।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow