- जलाभिषेक कर मांगा जिलेवासियों के लिए आशीर्वाद
- दिग्गजों का लगा जमावड़ा
कवर्धा (ओमदर्पण न्यूज़)।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज कवर्धा के ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर परिसर पहुंचे। वे यहां आयोजित ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के वर्चुअल प्रसारण में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान भोरमदेव में जलाभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की और जिलेवासियों की सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।
दिग्गजों ने भी की पूजा-अर्चना
इस धार्मिक आयोजन के अवसर पर क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों ने भी भोरमदेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की आराधना की और आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र साहू और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पटेल उपस्थित रहे।
कई अन्य जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के अन्य कई गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें रामकिंकर वर्मा, विजय पाटिल, उमंग पाण्डेय, मनीराम साहू, लोकचंद साहू, रूपसिंह धुर्वे, रूपसिंह मरावी, रामजी मरावी, काशीराम उइके, आदित्य श्रीवास्तव, भूखन साहू, हेमचंद्र चंद्रवंशी, मिलूराम साहू और परदेशी पटेल सहित अन्य लोग शामिल थे। सभी ने मिलकर भोरमदेव में दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।









