Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

CM साय का बड़ा फैसला: काफिले में घटेंगी गाड़ियां, EV में बदलेंगी सरकारी गाड़ियां

cm-sai-ka-bada-faisla-kafile-mein-ghatengi-gadiyan-ev-mein-badlengi-sarkari-gadiyan

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

रायपुर (ओमदर्पण न्यूज़)।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों के संयमित उपयोग का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम का समर्थन करते हुए उन्होंने राज्य में ईंधन बचत को जन-आंदोलन बनाने की अपील की है। अपनी कथनी को करनी में बदलते हुए मुख्यमंत्री ने खुद के काफिले (कारकेड) में वाहनों की संख्या कम करने का बड़ा फैसला लिया है।

काफिले में घटेंगी गाड़ियां, मंत्रियों को भी दी नसीहत

मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट किया है कि अब उनके आधिकारिक दौरों में केवल अति-आवश्यक वाहन ही काफिले में शामिल किए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश के मंत्रियों और विभिन्न निगम-मंडलों के पदाधिकारियों से भी सरकारी वाहनों और संसाधनों के संयमित उपयोग का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण केवल आर्थिक आवश्यकता नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा अहम विषय है।

इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) में बदलेंगी सरकारी गाड़ियां

राज्य में प्रदूषण नियंत्रण और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने एक और अहम घोषणा की है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार शासकीय परिवहन व्यवस्था को पर्यावरण के अनुकूल बनाने जा रही है। इसके तहत सभी सरकारी वाहनों को चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) में बदलने की दिशा में ठोस कार्रवाई शुरू की जाएगी। यह कदम न केवल ईंधन की बचत करेगा, बल्कि प्रदूषण नियंत्रण में भी अहम भूमिका निभाएगा।

जनता से कारपूलिंग और पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने की अपील

वैश्विक ऊर्जा संकट का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पेट्रोल-डीजल जैसे मूल्यवान संसाधनों का जिम्मेदारी से उपयोग करना हम सभी का राष्ट्रीय दायित्व है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक उपयोग करें, कारपूलिंग अपनाएं और निजी वाहनों के अनावश्यक उपयोग से बचें।

साय ने कहा कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाकर बड़े सकारात्मक परिवर्तन लाए जा सकते हैं। उन्होंने ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना के साथ ईंधन संरक्षण को जनभागीदारी का अभियान बनाने पर जोर दिया है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow