-
वर्ष 2026-28 के लिए हुआ नई टीम का गठन
-
समाज भवन में सर्वसम्मति से लिए गए अहम फैसले
रायपुर।
श्री मछु कठीया सई सुतार सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय समाज भवन में गरिमामयी माहौल में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी का गठन करना था। समाज के प्रबुद्धजनों और सदस्यों की भारी उपस्थिति में वर्ष 2026-28 के लिए नई टीम का निर्विरोध निर्वाचन किया गया, जिसमें तरुण भाई पीठालिया को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।
नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी
बैठक के दौरान लोकतांत्रिक और सर्वसम्मति की प्रक्रिया अपनाते हुए नई टीम की घोषणा की गई। अध्यक्ष पद पर नवनियुक्त तरुण भाई पीठालिया के साथ ही ललित भाई पीठालिया को उपाध्यक्ष और अजय भाई पीठालिया को सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा जयेश भाई पीठालिया को खजांची मनोनीत किया गया। समाज के आंतरिक प्रबंधन और अनुशासन को सुदृढ़ करने के लिए गठित पंच कमेटी में महेश डाभी, पहल चावड़ा, भरत परमार, रोहित पीठालिया और कमलेश चावड़ा को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई निर्वाचन प्रक्रिया
निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू बनाने में मुख्य चुनाव अधिकारी सुनील भाई पीठालिया एवं सहायक चुनाव अधिकारी हितेश भाई गोहिल की भूमिका सराहनीय रही। दोनों अधिकारियों की देखरेख में पूरी चुनावी प्रक्रिया बिना किसी विरोध के संपन्न हुई। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्य कैलाश पीठालिया, भूपेंद्र पीठालिया, सुशील पीठालिया, जयकुमार पीठालिया, रविंद्र चावड़ा और अशोक पीठालिया सहित विनय परमार, मनोज परमार, अल्पेश पीथलिया, प्रवीण चावड़ा, हार्दिक पीथलिया, भावेश पीथलिया, दीपक राठौड़, दिलीप परमार, भरत भारणी और हर्षद धमेचा ने उपस्थित रहकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों का समाज के सदस्यों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। नवनियुक्त अध्यक्ष तरुण भाई पीठालिया ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि वे समाज के विकास और एकता के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। बैठक के अंत में समाज के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।









