पंवार क्षत्रिय समाज में गूंजी रामधुन, नई कार्यकारिणी टीम ने लिया शपथ
OM Darpan
Jul 31, 2025 12:53 am
603 views
31 Jul 2025
रायपुर।
पंवार क्षत्रिय समाज गुढ़ियारी रायपुर द्वारा अशोक नगर गुढ़ियारी रायपुर स्थित पंवार मंगल भवन में बीते 26 जुलाई 2025 से 27 जुलाई 2025 तक पवित्र अखंड रामायण का पाठ आयोजित किया गया। 27 जुलाई 2025 को रामायण पाठ के समापन के साथ ही समाज की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह व विशाल भंडारे का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर पंवार क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें समाज के कई प्रमुख चेहरे उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सम्मान व वरिष्ठ समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर पंवार क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदलाल चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बसंत बिसेन और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे। इनके साथ ही रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, चंगोराभाठा, व बिरगांव संगठनों के प्रमुख व कई वरिष्ठ समाजसेवी भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसकी शोभा बढ़ाई। समाज के इन प्रतिष्ठित सदस्यों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी महत्वपूर्ण बना दिया।नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, समाज सेवा का संकल्प
अखंड रामायण पाठ के समापन व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सम्मान समारोह के पश्चात नई कार्यकारिणी के सदस्यों ने शपथ ग्रहण किया। समाज के विकास व सेवा के लिए संकल्पबद्ध इस नई टीम में कई अनुभवी व युवा चेहरे शामिल हैं। नवनिर्वाचित सदस्य इस प्रकार हैं:- अध्यक्ष: कोमल गौतम
- सचिव: चित्रसेन ठाकरे
- कोषाध्यक्ष: एस एल पारधी
- उपाध्यक्ष: जय गौतम, रूपेश रहांगडाले, सुनील सोनवाने, प्रताप भगत, चतुर्भुज रहांगडाले
- संयुक्त सचिव: संजीव शरणागत
- संगठन सचिव: टेकचंद रहांगडाले
- प्रचार प्रसार सचिव: तपेश भगत
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन