Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कोच्चि में भारत और अमेरिकी नौसेना 10 अगस्त से करेगी ईओडी अभ्यास

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

दक्षिणी नौसेना कमान में 5 दिवसीय संयुक्त प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ गोताखोरी और आधुनिक तकनीकों का होगा आदान-प्रदान

 

नई दिल्ली। पीआईबी दिल्ली की जानकारी के अनुसार भारतीय और अमेरिकी नौसेना के बीच 10 से 14 अगस्त 2026 तक कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में विस्फोटक आयुध निस्तारण (ईओडी) अभ्यास 2026 का आयोजन होगा। इस 5 दिवसीय द्विपक्षीय अभ्यास का लक्ष्य दोनों नौसेनाओं की विशेषज्ञ गोताखोरी और ईओडी टीमों के बीच परस्पर संचालन क्षमता तथा पेशेवर सहयोग बढ़ाना है।
अभ्यास में विषय विशेषज्ञों का आदान-प्रदान (एसएमईई), संयुक्त प्रशिक्षण, उपकरणों का प्रदर्शन और विभिन्न व्यावहारिक अभ्यास शामिल होंगे। इसके माध्यम से आधुनिक ईओडी तकनीकों, नवीन प्रौद्योगिकियों और सर्वोत्तम कार्य-पद्धतियों को साझा किया जाएगा। इससे कर्मियों को जटिल चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने और एक-दूसरे की कार्य-प्रणालियों को समझने का अवसर मिलेगा।

▬ 2005 से नौसेनाएं कर रही अभ्यास ▬

यह अभ्यास विशेष द्विपक्षीय प्रशिक्षण श्रृंखला का 8वां संस्करण है। भारतीय और अमेरिकी नौसेना वर्ष 2005 से संयुक्त रूप से जहाज का मलबा हटाने, बचाव और विस्फोटक आयुध निस्तारण अभ्यास आयोजित करती आ रही हैं। आगामी आयोजन समुद्री अभियानों में आपसी तालमेल और सहयोग को बढ़ावा देने की मजबूत प्रतिबद्धता को दिखाता है।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow