-
न्यू कृषि मंडी में सुबह 10 बजे से शुरू होगा नगर निगम का कार्यक्रम, महापौर अलका बाघमार करेंगी अध्यक्षता
✍️ रोहितास सिंह भुवाल (ओम दर्पण न्यूज)
दुर्ग | दुर्ग नगर निगम द्वारा छत्तीसगढ़ के पहले त्योहार ‘हरेली’ के अवसर पर 12 अगस्त 2026, बुधवार को न्यू कृषि मंडी, धमधा रोड में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सुबह 10:00 बजे से शुरू होने वाले इस आयोजन में छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि और विधायी कार्य विभाग के कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
नगर निगम दुर्ग की महापौर अलका बाघमार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। इस समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर नगर निगम सभापति श्याम शर्मा और पर्यावरण विभाग के प्रभारी काशीराम कोसरे उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही महापौर परिषद के सदस्य, सभी पार्षद एवं एल्डरमैन भी कार्यक्रम में अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
भारतीय जनता पार्टी सिकोला भाटा पटरी पार मंडल के मीडिया प्रभारी धनंजय ठाकुर ने मंडल में रहने वाले सभी पदाधिकारियों, पार्षदों और बूथ अध्यक्षों से कार्यक्रम में पहुंचने का आग्रह किया है। ठाकुर ने युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा सहित प्रदेश और जिले के पदाधिकारियों से भी इस भव्य आयोजन में शामिल होने की अपील की है।









