-
BJYM उतई मंडल ने निकाली विशाल रैली, कॉलेज मैदान से उमरपोटी तक देशभक्ति का दिखा जज्बा
✍️ विशेष संवाददाता
दुर्ग | आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा उतई मंडल द्वारा उतई कॉलेज मैदान से एक भव्य और विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने स्वयं हाथ में तिरंगा थामकर किया। उतई कॉलेज मैदान से शुरू हुई यह यात्रा दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से होते हुए ग्राम उमरपोटी में संपन्न हुई।
यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा लिए युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए। इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। यह यात्रा सिर्फ एक जुलूस नहीं, बल्कि देशभक्ति और एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधने का काम हमारा तिरंगा करता है।
राष्ट्रभक्ति और विकास का संकल्प
विधायक ललित चंद्राकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इसने जन-जन को राष्ट्रभक्ति से जोड़ दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में हो रहे विकास और राष्ट्रवाद की नई ऊंचाइयों का भी उल्लेख किया। चंद्राकर ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज स्वतंत्रता आंदोलन के संघर्ष और सेनानियों के त्याग का साक्षी है, जो हमें अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी स्मरण कराता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर घरों में सम्मान के साथ तिरंगा फहराने का आह्वान किया।
तिरंगा यात्रा के आयोजन में मंडल अध्यक्ष शीतला राजपूत, महामंत्री चंदू देवांगन, प्रवीण यदु, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू, सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती नरेन्द्र साहू, जिला मंत्री व मंडल प्रभारी शैलेन्द्र शेंडे और युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष करण सेन प्रमुख रूप से शामिल हुए। इसके साथ ही महामंत्री राकेश देवांगन, शुभम शर्मा, योगेश साहू, भूपेन्द्र साहू, पार्षद सोनू राजपूत, सतीश चंद्राकर, खूबीराम साहू, लता सोनवानी, संगीत रजक, विजय लक्ष्मी, अनिता, नीलम गढ़े और लक्ष्मीनारायण साहू ने भी सहभागिता की।
कार्यक्रम में रुपेश पारख, हुबलाल चंद्राकर, रंजना चंद्राकर, एकता चंद्राकर, ममता चंद्राकर, विमला कामड़े, नरेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष शिवनारायण देशमुख, भीमसेन सिन्हा, सुनीता चंद्राकर, शशिकांत शर्मा, चेतनलाल साहू, हरिश यादव, फत्तेलाल वर्मा, फलेन्द्र सिंह राजपूत, बृजमोहन साहू, देवेन्द्र भारती, राधेश्याम चंद्राकर और मोर्जध्वज वर्मा सहित बड़ी संख्या में मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विधायक ने स्कूली बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की भागीदारी को देश की असली ताकत बताया।









