Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का जन्मोत्सव आज, जामुल में होगा सामाजिक समरसता सम्मेलन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह की मौजूदगी में होंगे कई विकास कार्यों के लोकार्पण और सम्मान समारोह

✍️ विशेष संवाददाता
दुर्ग |
अहिवारा विधायक और अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का जन्मोत्सव 12 अगस्त 2026 को जामुल में मनाया जाएगा। इस अवसर पर सामाजिक समरसता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार के उपहार या फूल-बुके लाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

विधायक कोर्सेवाड़ा का कार्यक्रम सुबह 09:30 बजे सेक्टर 09 भिलाई के बजरंगबली मंदिर में दर्शन से शुरू होगा। इसके बाद 10:30 बजे सेक्टर 06 के सतनाम भवन में गुरुघासीदास की गद्दी पूजा की जाएगी। दोपहर 12:30 बजे वह जवाहर नगर दुर्ग से जामुल के लिए प्रस्थान करेंगे। जामुल पहुंचकर वह दोपहर 12:45 बजे शिव मंदिर में पूजा और 01:15 बजे सरस्वती शिशु मंदिर में जन्मोत्सव व कलश पूजा में शामिल होंगे। शाम 04:30 बजे सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामुल में भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न होगा।

समारोह में मिनीमाता नारी शक्ति सम्मान के तहत 4 महिलाओं सहित समाजसेवियों को गुरु रविदास स्मृति सम्मान और बिरसा मुंडा स्मृति सम्मान दिया जाएगा। जामुल मंडल के 25 वरिष्ठजनों को ग्राम गौरव सम्मान से नवाजा जाएगा। इस दौरान रक्तदान शिविर, सिलाई मशीन, दोना-पत्तल मशीन और व्हील चेयर का वितरण भी होगा। कार्यक्रम में महिला पंथी नृत्य, डंडा नाच और माड़ी नृत्य जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की गई है।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow