Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

धमधा में आज होगा गेड़ी तिरंगा यात्रा और हरेली तिहार का आयोजन, विधायक ईश्वर साहू होंगे मुख्य अतिथि

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • भाजपा किसान मोर्चा दुर्ग द्वारा गंडई चौक में दोपहर 3 बजे से होगा आयोजन, जुटेगी दिग्गज नेताओं की टोली

✍️ विशेष संवाददाता
धमधा |
दुर्ग जिला भाजपा किसान मोर्चा के तत्वावधान में 12 अगस्त 2026, बुधवार को स्वतंत्रता के प्रतीक तिरंगा के सम्मान और छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्व ‘हरेली तिहार’ के अवसर पर ‘गेड़ी तिरंगा यात्रा व हरेली तिहार’ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 3:00 बजे धमधा के गंडई चौक में आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साजा विधानसभा विधायक ईश्वर साहू होंगे, जबकि अध्यक्षता भाजपा दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक करेंगे।

इस आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, छत्तीसगढ़ तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष एवं सचिव जितेंद्र साहू, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलchandan, दुर्ग संभाग किसान मोर्चा प्रभारी चौलेश्वर चंद्राकर और दुर्ग जिला किसान मोर्चा प्रभारी विलास सुतार उपस्थित रहेंगे। इनके साथ ही जिला सह प्रभारी रविन्द्र सिंह चौहान, जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष सरस्वती बंजारे और उपाध्यक्ष पवन शर्मा भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

आयोजन में स्थानीय निकायों के प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे, जिनमें जनपद पंचायत धमधा के अध्यक्ष लिमन साहू, उपाध्यक्ष प्रीति संतोष देवांगन, नगर पंचायत धमधा की अध्यक्ष श्वेता अग्रवाल और उपाध्यक्ष ब्रिजेन्द्र दानी शामिल हैं। भाजपा धमधा के अध्यक्ष लोकेन्द्र ब्रम्हभट भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। आयोजकों ने सभी जिला पंचायत सदस्यों, जनपद सदस्यों, जिला किसान मोर्चा पदाधिकारियों, मंडल पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से इस भव्य आयोजन में पहुंचने की अपील की है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow