लोड हो रहा है... | --:--:-- --
लोड हो रहा है... | --:--:-- --
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

जशपुर के ग्रामीण इलाकों में सुधरेगा सड़क नेटवर्क, मिली प्रशासकीय स्वीकृति

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

जशपुर। जशपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल खरकट्टा से कोडेकेला पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए 6 करोड़ 30 लाख 81 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

स्वीकृत परियोजना के तहत 6.20 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण पुल-पुलिया सहित किया जाएगा। इस मार्ग के बनने से ग्रामीण क्षेत्रों की मुख्य सड़कों से कनेक्टिविटी बेहतर होगी और क्षेत्रवासियों को सालभर सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक मजबूत सड़क नेटवर्क पहुंचाने को प्राथमिकता दी जा रही है। बेहतर सड़कें गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और व्यापार जैसी सेवाओं तक पहुंच आसान बनाएंगी।

6.20 किमी लंबी सड़क पर बनेंगे पुल-पुलिया

सड़क निर्माण से विशेषकर बरसात के दौरान होने वाली जलभराव और मार्ग बाधित होने जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। पुल-पुलिया सहित सड़क बनने से ग्रामीणों को पूरे वर्ष परिवहन की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे गांवों और आसपास के प्रमुख क्षेत्रों के बीच संपर्क और अधिक मजबूत होगा।

खरकट्टा-कोडेकेला मार्ग के निर्माण से किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी। विद्यार्थियों को शिक्षण संस्थानों और मरीजों को स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी। सड़क निर्माण से स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है।

ग्रामीणों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क से लंबे समय से चली आ रही आवागमन की समस्या दूर होगी। इससे क्षेत्र में कृषि, व्यापार, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow