लोड हो रहा है... | --:--:-- --
लोड हो रहा है... | --:--:-- --
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

वाफना मंगलम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, राधा सखी ग्रुप ने मनाया तीज उत्सव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुर्ग। राधा सखी ग्रुप की ओर से 31 अगस्त को वाफना मंगलम में तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल, प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं।

पूरे आयोजन के दौरान पारिवारिक सौहार्द का वातावरण रहा। कार्यक्रम का संचालन विजयलक्ष्मी ने किया। उन्होंने अपनी एंकरिंग से पूरे आयोजन को क्रमबद्ध रखा।

समारोह का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत सामाजिक संदेश आधारित एक्ट रहा। इसमें सिया और केतन से जुड़ी दुर्घटना की घटना को बच्चों ने संवेदनशीलता के साथ मंच पर उतारा।

लापरवाही से उजड़ते परिवार

इस एक्ट के माध्यम से बच्चों ने संदेश दिया कि हर बच्चा अपने माता-पिता के लिए अनमोल होता है। छोटी सी लापरवाही या गलत कदम किसी भी परिवार को जीवनभर का दुख दे सकता है। बच्चों ने समाज को अपने कार्यों के प्रति जिम्मेदार रहने की सीख दी।

मंच पर श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी विभिन्न बाल लीलाओं का मंचन किया। नन्हे कलाकारों की इस प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। दर्शकों ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

अतिथियों ने की सराहना

समारोह में भिलाई की पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी रजनी नेल्सन, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सावरती बंसल, अर्चना वर्मा, शबाना नाज़, डॉ. भावना दिवाकर, माया शर्मा और ममता गोस्वामी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। अतिथियों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को आपसी मेल-जोल का अवसर देते हैं।

कार्यक्रम की सफलता में राधा सखी ग्रुप की अध्यक्ष रुचि तनेजा, संगीता शर्मा, उपासना सोनी, शीतल चावड़ा और अंकिता सहित पूरी टीम का योगदान रहा। सभी सदस्यों ने आयोजन की व्यवस्थाओं को संभाला।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow