लोड हो रहा है... | --:--:-- --
लोड हो रहा है... | --:--:-- --
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सीएम हेल्पलाइन का असर, महासमुंद के खिरोद को मिली सब्सिडी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

 

  • महासमुंद के बसना निवासी खिरोद कुमार साव ने 1076 पर दर्ज कराई थी शिकायत

  • परिवहन विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर किया भुगतान

महासमुंद। महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम केंवटापाली निवासी खिरोद कुमार साव की इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) सब्सिडी से जुड़ी लंबित समस्या का समाधान हो गया है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराने के बाद परिवहन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सब्सिडी राशि जारी कर दी।

खिरोद कुमार साव ने इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के बाद सब्सिडी राशि नहीं मिलने पर हेल्पलाइन का सहारा लिया था। शिकायत मिलते ही विभाग ने प्रक्रिया पूरी कर लंबित राशि उनके खाते में ट्रांसफर कर दी।

1076 पर एक कॉल से समाधान

खिरोद ने बताया कि हेल्पलाइन ने उनकी समस्या का समयबद्ध निराकरण किया, जिससे शासन के प्रति उनका विश्वास बढ़ा है। सब्सिडी राशि मिलने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री और परिवहन विभाग के प्रति आभार जताया।

लाखों शिकायतों का हुआ निराकरण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर संचालित यह व्यवस्था आम नागरिकों की शिकायतों के निराकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। अब तक लाखों नागरिक इस व्यवस्था के माध्यम से अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर चुके हैं।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow