- CCTV फुटेज वायरल, राष्ट्रीय बजरंग दल और गौ सेवकों ने मांगी सख्त कार्रवाई
रायपुर।
आज रायपुर के सेलटेक्स कॉलोनी में एक दुर्भाग्यपूर्ण और क्रूर घटना हुई जहां एक अज्ञात व्यक्ति ने लापरवाही से कार चला कर सड़क पर बैठे छोटे बछड़े को जानबूझकर कुचल दिया। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो जल्द ही वायरल हो गया, जिससे स्थानीय लोगों और गौ सेवकों में रोष फैल गया।
जैसे ही इस मामले की जानकारी राष्ट्रीय बजरंग दल रायपुर के जिला अध्यक्ष गोपाल भिसे को हुई, उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया और खमाडीह थाने में जाकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। उन्होंने दोषी के ड्राइविंग लाइसेंस को रद्द करने, कार को ज़ब्त करने और आरोपी पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इस मौके पर गौ सेवा हेतु उपस्थित प्रमुख लोग थे: बजरंग दल के बजरंगी, हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक साहू, छत्तीसगढ़ महतारी प्रदेश अध्यक्ष गौ सेवक प्रीतम साहू, गौ सेवक प्रकाश पुरोहित और अन्य गौ सेवक भाई। इन्हीं सामाजिक संगठनों के दबाव के चलते प्रशासन भी तुरंत सक्रिय हो गया है।










