Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर विधायक गजेंद्र यादव ने दिए राहत कार्यों के निर्देश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • बाढ़ प्रभावित क्षेत्र निरीक्षण बाढ़ प्रभावित क्षेत्र निरीक्षण
  • शिवनाथ नदी तट पर जलस्तर बढ़ने पर राहत कार्यों की तैयारियों का लिया जायजा
  • प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर भेजने के निर्देश

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। 

जिले में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण शिवनाथ नदी तट पर बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। विधायक गजेंद्र यादव ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों को राहत कार्यों के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने देर शाम तक शिवनाथ नदी के किनारे स्थित वार्डों में जाकर जलस्तर की जानकारी ली और बाढ़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आज सुबह 7 बजे से ही विधायक गजेंद्र यादव मोटरसाईकिल से शिवनाथ नदी, पुलगांव, बैजनाथ पारा और खंडेलवाल कॉलोनी पहुंचे। यहां उन्होंने शिवनाथ नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए अधिकारियों को राहत कार्यों के लिए तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मोंगरा जलाशय से छोड़े गए एक लाख 13 हजार 878 क्यूसेक पानी के साथ-साथ खट्टोला, घुमरिया और सूखा नाला से आने वाला पानी भी शिवनाथ नदी में मिल रहा है, जिससे जलस्तर में भारी वृद्धि हो रही है। महमरा एनीकट का जलस्तर काफी ऊंचा हो चुका है, जिससे इलाके में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। विधायक यादव ने महापौर धीरज बाकलीवाल और आयुक्त लोकेश चंद्राकर के साथ शिवनाथ नदी पुल पर पहुंचकर जलस्तर और बचाव कार्यों की स्थिति का निरीक्षण किया।

उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने और राहत सामग्री, खाने-पीने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों और कर्मचारियों को 24 घंटे सतर्क रहने का निर्देश दिया। निगम के अधिकारियों ने मुनादी कराकर नदी और नाले के समीप रहने वाले लोगों को सतर्क किया है। निरीक्षण के दौरान पूर्व पार्षद सुरेंद्र राजपूत, कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम, भवन अधिकारी गिरीश दीवान, राजस्व और अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, करण यादव और लक्ष्मीकांत दुबे सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment