Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अहिवारा विधायक ने भाजपा अधिकृत प्रत्याशी जितेंद्र यादव के समर्थन में थामी छतरी, जनसंपर्क में उमड़ा जनसैलाब

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

दुर्ग जिला पंचायत चुनाव के लिए क्षेत्र क्रमांक 5 से भाजपा अधिकृत प्रत्याशी जितेंद्र यादव बीते चार दिनों से सघन जनसंपर्क अभियान में जुटे हैं। बाजे-गाजे और सैकड़ों समर्थकों के साथ वे अब तक क्षेत्र के दस से अधिक गांवों में हजारों मतदाताओं से संपर्क कर चुके हैं। घर-घर उनका स्वागत किया जा रहा है, लोग माला और पुष्पगुच्छ से अभिनंदन कर रहे हैं।

नामांकन के दौरान जितेंद्र यादव ने कहा था कि वे पार्टी के सच्चे सिपाही हैं और संगठन के हर आदेश को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। संगठन ने उनकी सक्रियता और जनसमर्थन को देखते हुए उन्हें प्रत्याशी बनाया। चुनाव चिन्ह “छतरी” मिलने के बाद वे लगातार प्रचार अभियान में जुटे हैं और मतदाताओं से समर्थन मांग रहे हैं।

विधायक ने थामी छतरी, जनता से किया समर्थन की अपील

जनसंपर्क अभियान के तहत ग्राम जेवरा में भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा भी पहुंचे। उन्होंने स्वयं छतरी लेकर प्रत्याशी जितेंद्र यादव के पक्ष में जनसंपर्क किया और मतदाताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित सरकार से ही चहुमुखी विकास संभव है। केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी भाजपा समर्थित प्रत्याशी जितेंगे, तो ग्रामीण क्षेत्रों का समुचित विकास सुनिश्चित होगा।

इस दौरान विधायक के साथ बृजेश बृजपुरिया (पूर्व जिला अध्यक्ष, भिलाई), पुरोशत्तम देवांगन (जिला अध्यक्ष, भिलाई), घनश्याम साहू (मंडल अध्यक्ष, जेवरा), रजनी साहू (जनपद पंचायत सदस्य प्रत्याशी) और विजय जायसवाल सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गांव-गांव में मिल रहे जनसमर्थन से जितेंद्र यादव का हौसला बुलंद है। समर्थकों का मानना है कि क्षेत्र की जनता इस चुनाव को सिर्फ उम्मीदवार का नहीं, बल्कि अपनी भागीदारी का चुनाव मानकर चल रही है। जनसंपर्क के दौरान लोग बड़ी संख्या में उनसे जुड़ रहे हैं और चुनावी माहौल पूरी तरह भाजपा के पक्ष में नजर आ रहा है।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता का यह समर्थन वोटों में कितना बदलता है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow