Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अहिवारा विधायक राजमहंत डोमन लाल कोर्सवाड़ा ने ग्राम कोडिया में विभिन्न विकास परियोजनाओं का किया भूमि पूजन व लोकार्पण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article
news paper editing
previous arrow
next arrow

 

अहिवारा विकास परियोजनाएं अहिवारा विकास परियोजनाएं अहिवारा विकास परियोजनाएं

अहिवारा (रोहितास सिंह भुवाल)।
अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोडिया में विधायक राजमहंत डोमन लाल कोर्सवाड़ा के मुख्य अतिथ्य एवं नगर पालिका अहिवारा के अध्यक्ष नटवर ताम्रकार की अध्यक्षता में विभिन्न विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन और लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इन परियोजनाओं में शासकीय पशु चिकित्सालय भवन, महिला सशक्तिकरण भवन, भारत भवन, आश्रित ग्राम डोंगरिया में आंगनवाड़ी केंद्र भवन, मंडी बोर्ड के अंतर्गत 19.90 लाख रुपए की लागत से 09 नग व्यावसायिक परिसर निर्माण, शासकीय स्वास्थ्य केंद्र भवन, मंडी बोर्ड से सामुदायिक भवन निर्माण, और डोंगरिया में 10 लाख रुपए की लागत से गुरु घासीदास मंदिर के पास सीसी रोड निर्माण शामिल है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में अहिवारा विधायक राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार, विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, नगर पालिका सभापति अनुज साहू, मंडल अध्यक्ष लीमन साहू, मंडल अध्यक्ष जेवरा सिरसा जितेंद्र यादव, अहिवारा महामंत्री राजा शर्मा, भाजपा कार्यकर्ता पवन जैन, ग्राम बोडेगांव सरपंच प्रतिभा देवांगन, ग्राम रवेलीडीह सरपंच सुनीता दुबे और ग्राम कोडिया सरपंच झूमुख साहू सहित स्थानीय ग्रामीण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने वार्ड 16 में 10 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड निर्माण, वार्ड एक में 5 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड निर्माण, 10 लाख रुपए की लागत से कुर्मी भवन निर्माण, 30 लाख रुपए की लागत से महतारी सदन और 20 लाख रुपए की लागत से डोमसेड निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए पैसों की कोई कमी नहीं होगी और राज्य तथा केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रशंसा करते हुए स्थानीय नागरिकों को विकास कार्यों को जारी रखने का आश्वासन दिया।

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment