Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

एयर इंडिया: अमेरिका की उड़ानें रद्द

Air India Flights Cancelled

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

नयी दिल्ली।

टाटा समूह की प्रमुख विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने अमेरिका के पूर्वी तट पर भारी हिमपात और बर्फीले तूफान की चेतावनी को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। एयरलाइंस ने सुरक्षा कारणों से 25 और 26 जनवरी को न्यूयॉर्क और नेवार्क जाने वाली तथा वहां से आने वाली अपनी सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है।

खतरनाक बर्फीली आंधी का पूर्वानुमान

एयर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर आधिकारिक जानकारी साझा करते हुए बताया कि अमेरिका के न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और आसपास के इलाकों में रविवार तड़के से लेकर सोमवार तक खतरनाक बर्फीली आंधी और भारी हिमपात का पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग की इस चेतावनी का असर उड़ानों के सामान्य परिचालन पर पड़ने की पूरी आशंका है।

यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि

एयरलाइंस ने अपने बयान में स्पष्ट किया है कि यात्रियों और चालक दल के सदस्यों (क्रू मेंबर्स) की सुरक्षा, सलामती और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। प्रतिकूल मौसम के कारण परिचालन में आने वाली चुनौतियों को देखते हुए दो दिनों की सभी उड़ानों को निरस्त कर दिया गया है।

यात्रियों के लिए सलाह

एयर इंडिया ने उन सभी यात्रियों को, जिन्होंने इन तारीखों के लिए टिकट बुक किए थे, सलाह दी है कि वे उड़ानों की ताजा स्थिति जानने के लिए कंपनी के कॉल सेंटर पर संपर्क करें। इसके अलावा यात्री एयर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow