मुंबई।
सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में बड़ी खबर सामने आई है। सलमान के घर फायरिंग करने के एक आरोपी अनुज थापन (32) ने क्राईम ब्रांच की कस्टडी में खुदकुशी कर ली है। सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थापन नें क्राईम ब्राच की कस्टडी में फांसी लगा आत्म हत्या कर ली है। आत्मा हत्या की सुचना मिलते ही उसे मुंबई के सेंट जॉर्ज अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बता दें कि थापन को मुंबई पुलिस ने एक और आरोपी सोनू सुभाष चंदर (37) के साथ 25 अप्रैल को पंजाब से गिरफ्तार किया था। इस मामले में 24 वर्षीय विक्की गुप्ता और 21 वर्षीय सागर पाल भी गिरफ्तार हुए थे। अनुज थापन ट्रक पर हेल्पर का काम करता है। अनुज पर पहले से अपराध दर्ज हैं और लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है।
14 अप्रैल को सलमान खान के घर के बाहर हुई थी फायरिंग
बता दे कि सलमान खान के मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के घर पर एक के बाद एक 4-5 गोलियां चलाई गईं थी। गैलेक्सी अपार्टमेंट पर गोली कांड की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई थी।
सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा
सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुए गोली कांड के बाद पुलिस और मुंबई सरकार ने खान परिवार को इस बात का आश्वासन दिया कि उन्हें कुछ नहीं होगा तथा इस हमले के बाद से पुलिस प्रशासन ने सलमान खान की सुरक्षा और बढ़ा दी।लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल ने ली थी हमले की जिम्मेदारी
बता दे कि सलमान खान के घर के बाहर हुए हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल ने सोशल मीडिया के जरिए ली है।









