Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

‘दृश्यम’ जैसी वारदात: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, शव रसोई के फर्श के नीचे दफनाया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

  • अहमदाबाद में करीब एक साल से लापता व्यक्ति की हड्डियां घर से बरामद, 

  • पुलिस ने पत्नी के प्रेमी को किया गिरफ्तार, तीन आरोपी अब भी फरार

 

अहमदाबाद।

अहमदाबाद शहर में एक व्यक्ति की उसकी पत्नी के प्रेमी और दो रिश्तेदारों ने कथित तौर पर हत्या कर शव को घर के रसोईघर के फर्श के नीचे दफना दिया। पुलिस ने बताया कि यह खौफनाक वारदात किसी हिंदी फिल्म ‘दृश्यम’ के दृश्य जैसी प्रतीत होती है।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) अजीत राजियन ने बताया कि समीर अंसारी नामक व्यक्ति करीब एक साल से रहस्यमय तरीके से लापता था। मंगलवार रात अपराध शाखा ने सरखेज इलाके में अंसारी के बंद घर के रसोईघर के फर्श के नीचे से हड्डियां और अन्य अवशेष बरामद किए।

पुलिस जांच में सामने आया कि समीर अंसारी की पत्नी रूबी ने अपने प्रेमी इमरान वाघेला और उसके दो रिश्तेदारों – रहीम और मोहसिन – की मदद से हत्या की थी। तीनों ने शव के टुकड़े कर उसे फर्श के नीचे दफनाया। हत्या की वजह रूबी का विवाहेतर संबंध बताया गया है।

अजीत राजियन ने बताया कि वाघेला को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि रूबी और उसके दो रिश्तेदार अभी भी फरार हैं। बरामद हड्डियों को फॉरेंसिक जांच और डीएनए परीक्षण के लिए भेजा गया है।

करीब तीन महीने पहले पुलिस को सूचना मिली थी कि बिहार निवासी समीर अंसारी को लंबे समय से इलाके में नहीं देखा गया और उसके लापता होने का कोई रिकॉर्ड नहीं है। पूछताछ में वाघेला ने कबूल किया कि उसने एक साल पहले रूबी के कहने पर दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर अंसारी की हत्या की थी।

पुलिस के अनुसार, रूबी ने यह साजिश इसलिए रची क्योंकि उसके विवाहेतर संबंध के खुलासे के बाद अंसारी उसे मारता-पीटता था और वह उसे अपने अवैध रिश्ते में बाधा समझती थी।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow