Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

डीजे पर मौत का तांडव: तीन की गई जान, खौफ का माहौल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)

दुर्ग के नंदिनी खुँदनी के शीतला पारा में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस हिंसक झगड़े में यादव परिवार के तीन लोगों की जान चली गई, जिनमें राजेश यादव, वाशु यादव और करण यादव शामिल हैं। वहीं, दूसरे पक्ष का आकाश पटेल गंभीर रूप से घायल हुआ है।

घटना में गन्ने और चाकुओं का इस्तेमाल हुआ, जिससे पूरे गांव में भय व दहशत का माहौल है। यह विवाद दोनों पक्षों के बीच बढ़ते हुए हिंसक झड़प में बदल गया।

पुलिस की कार्रवाई:

नंदिनी अहिवारा पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वर्तमान में गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, और पुलिस कर्फ्यू जैसे माहौल में सख्त निगरानी रख रही है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment