Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भगवान झूलेलाल जयंती पर शोभा यात्रा का लोहिया चौक में अशवंत तुषार साहू ने किया स्वागत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


महासमुंद।
भगवान झूलेलाल जयंती के पावन अवसर पर महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में भक्ति और उल्लास से परिपूर्ण वातावरण देखने को मिला। सिंधी समाज द्वारा आयोजित शोभा यात्रा में श्रद्धा और समर्पण की झलक देखने को मिली।

लोहिया चौक में भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने किया स्वागत

भगवान झूलेलाल जयंती के अवसर पर आयोजित भव्य शोभा यात्रा का स्वागत भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने लोहिया चौक में किया और उपस्थित जनसमूह को शुभकामनाएं दीं।

चेटी चंड सिंधी समाज का सबसे बड़ा पर्व

इस अवसर पर अशवंत तुषार साहू ने कहा कि चेटी चंड सिंधी समाज का सबसे बड़ा त्योहार है, जिसे सिंधी नववर्ष के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व भगवान झूलेलाल (वरुण देव के अवतार) के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि इस दिन को सिंधी समाज धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक गर्व और सामाजिक एकता के प्रतीक के रूप में मनाता है। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए और नगर में उत्साह का वातावरण बना रहा।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow