Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रायपुर में दिनदहाड़े पंप कर्मी पर हमला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायपुर।

राजधानी रायपुर में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। वार्ड क्रमांक 67 चंगोराभाठा निवासी युवक ने एफ. आर. फ्यूल पेट्रोल पंप, जो राजकुमार कॉलेज के सामने स्थित है, में अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। घटना 3 नवंबर 2025 की दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है।

पीड़ित के अनुसार, उस समय पेट्रोल पंप पर भारी भीड़ थी। इसी दौरान बिनेश तुर्का नामक युवक डिब्बे में पेट्रोल लेने पहुंचा। कर्मचारी ने भीड़ अधिक होने के कारण उसे दूसरे काउंटर से पेट्रोल लेने की सलाह दी। इसी बात पर बिनेश तुर्का भड़क गया और बहसबाजी करते हुए वहां से चला गया।

मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। रात करीब 8:50 बजे बिनेश तुर्का अपने कुछ साथियों के साथ दोबारा पेट्रोल पंप पहुंचा और कर्मचारी पर गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि उसने कहा— “क्यों रे, तू बहुत होशियार बनता है!” इसके बाद बिनेश और उसके साथियों ने मिलकर कर्मचारी पर हमला कर दिया।

हमलावरों ने पीड़ित को हाथ-मुक्कों से पीटा, जिससे चेहरे और सिर में चोटें आईं। मौके पर मौजूद गोविंद यादव और अंबिका प्रसाद तिवारी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की और पूरी घटना को देखा।

मारपीट के बाद पीड़ित ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि हमलावरों ने न केवल मारपीट की, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से बिनेश तुर्का और उसके साथियों की पहचान में जुटी है। यह घटना एक बार फिर राजधानी में सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ती गुंडागर्दी और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow