-
आरोपी का नाम डेनियल नाग, पूर्व में भी जेल जा चुका है
बस्तर, जगदलपुर (कौशल संदुजा)
बोधघाट पुलिस ने शातिनगर निवासी एक आरोपी, डेनियल नाग को ऑटो चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। घटना के अनुसार, आरोपी ने 19 अगस्त, 2024 को कर्मिल चर्च के सामने से एक काला रंग का पग्गियो एपे ऑटो चोरी किया था, जिसकी कीमत करीब 70,000 रुपये बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में, अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग और नगर पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम ने घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी डेनियल नाग को शांतिनगर कब्रिस्तान के पास से चोरी किए गए ऑटो के साथ गिरफ्तार किया।
डेनियल नाग (30), पिता मिठ्ठू नाग, कब्रिस्तान गली, शांतिनगर, जगदलपुर, जिला बस्तर का निवासी है। वह पहले भी दो बार चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है और उससे आगे की पूछताछ जारी है।
इस कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी: निरीक्षक लीलाधर राठौर, उपनिरीक्षक अरुण मरकाम, प्रधान आरक्षक सुनील मनहर, आरक्षक तोमेश्वर चंद्राकर और त्रिनाथ कश्यप।









