



दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
देवउठनी जेठवणी के शुभ अवसर पर बगडूमार, बेमेतरा के कृषक रूपेंद्र पटेल ने खेती के लिए अत्याधुनिक सेल्फ प्रोपोल्ड बहू फसली कंबाइन मशीन के एस 9300 की खरीदारी कर अपने लघु भ्राता भूपेंद्र पटेल को भेंट दी। इस विशेष अवसर पर पूरे ग्राम में गर्व और उल्लास का माहौल बन गया।
रविवार, 10 नवंबर 2024 को संपन्न हुए इस आयोजन में परपौड़ी ग्राम के व्यवसायी और समाजसेवी आलोक जैन मारोटी, अभिनव मारोटी, मां भवानी हाइड्रा के संचालक भजन सिंह, कमला मोटर्स के संचालक कैलाश जैन बरमेचा, सह संचालक पद्मेश जैन, सेल्स प्रमोटर लक्ष्मी नारायण चंद्राकर और अभियंता किशोर निषाद ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इन सभी ने मिलकर रूपेंद्र पटेल को कंबाइन मशीन की चाबी सौंपी। इस अवसर पर बगडूमार बेमेतरा के कृषक धन्नु साहू और हरेंद्र साहू सहित कई साथी कृषक भी मौजूद थे।
कमला मोटर्स से गंतव्य की ओर जाती हुई इस नई मशीन ने ग्राम वासियों की दिनचर्या में खुशी के कुछ खास पल जोड़ दिए। गांव के लोग इस ऐतिहासिक खरीदारी को गर्व के साथ देख रहे थे, और मशीन को जाते हुए देखकर उनके चेहरों पर एक मीठी मुस्कान खिल उठी।





