दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
दुर्ग शहर के इंद्रा मार्केट में स्थित भरत ट्रेडर्स के पास दो नाबालिगों से माता लक्ष्मी जी की प्रतिमा वाले पटाखों को बेचवाने का मामला सामने आया है। बजरंग दल के सदस्यों ने इस घटना को दिन दहाड़े पकड़ा। नाबालिगों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि यह दुकान नवाब टिगाला की है और यह पटाखे उन्हीं के कहने पर बेचे जा रहे थे।
बजरंग दल के सदस्यों ने इस घटना की जानकारी तत्काल पुलिस प्रशासन को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने चेतावनी दी है कि भविष्य में किसी भी व्यक्ति द्वारा इस प्रकार की गतिविधि में शामिल होने पर वे अपने तरीके से कार्रवाई करेंगे।
इस घटना से बाजार में तनाव का माहौल बन गया है, और प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।











