14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बालोद में दो हादसों में तीन लोगों की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला

OM Darpan

Dec 10, 2024 07:14 am 282 views
बालोद। बालोद जिले के नेशनल हाईवे 30 पर सोमवार को दो अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जिससे पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। पहली दुर्घटना मरकाटोला घाट के पास हुई, जिसमें दो लोगों की जान गई। वहीं, दूसरी दुर्घटना बालोद गहन के पास हुई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों हादसों को लेकर केस दर्ज कर लिया है और मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।
पहला हादसा: मरकाटोला घाट के पास बोलेरो और बाइक की टक्कर पहली दुर्घटना मरकाटोला घाट के पास हुई, जहां दो युवक बाइक से बालोद से वीर मेला देखने लौट रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक की टक्कर एक बोलेरो से हो गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान कांकेर जिले के निवासी देवराज कोड़ोपी और टिकेश्वर मंडावी के रूप में हुई है। बोलेरो में सवार अन्य लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दूसरी दुर्घटना: पुरुर क्षेत्र में पिकअप और बाइक की टक्कर बालोद में दूसरी दुर्घटना पुरुर क्षेत्र के साहू ढाबा के पास हुई। यहां एक पिकअप और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई। इसके बाद पिकअप ऑटो से टकरा गई, जिससे एक युवक की मौत हो गई। साथ ही, सात लोग घायल हो गए। सभी लोग राजा राव पठार मेला देखकर लौट रहे थे। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914150301639

विज्ञापन

Advertisement