14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बालोद में गैस सिलेंडर से भरा ट्रक पलटा, चालक की मौत, क्षेत्र में मची अफरा-तफरी

OM Darpan

Feb 03, 2025 09:02 am 316 views
बालोद में गैस सिलेंडर से भरा ट्रक पलटा, चालक की मौत, क्षेत्र में मची अफरा-तफरी

बालोद। नेशनल हाईवे-30 पर एक बड़ा हादसा हो गया। गैस सिलेंडर से भरा एक ट्रक पलट गया, जिसमें चालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक में लदे सिलेंडर सड़क पर बिखर गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना जगतरा गांव के पास धमतरी-कांकेर मार्ग पर हुई।

बाइक सवार को बचाने में ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक चारामा की ओर से आ रहा था। रास्ते में एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रक पहले ट्रैक्टर से टकराया और फिर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक भरोसी साहू (54) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भरोसी साहू को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

राहगीर घायल, पुलिस ने सुरक्षित किए सिलेंडर

इस हादसे में एक राहगीर भी घायल हुआ, जिसका इलाज जारी है। हादसे के तुरंत बाद पुरूर थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हाईवे को ब्लॉक कर सड़क पर बिखरे सिलेंडरों को सुरक्षित स्थान पर व्यवस्थित किया

मामले की जांच जारी

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन पुलिस ने जल्द ही स्थिति को संभाल लिया।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914133127813

विज्ञापन

Advertisement